बेटी का रिश्ता तय करने के बाद समधी अपनी होने वाली समधन के घर पहुंचा। अकेला पाकर शराब के नशे में उसके साथ रेप कर दिया। इसके बाद समधी ने धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। प्रतापगढ़ के कोतवाली थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी समधी को मंदसौर से गिरफ्तार किया है। रिश्तेदारी तय होने के बाद से परिवार का एक दूसरे के यहां आना-जाना हो रहा था। जांच अधिकारी नारायण लाल महिडा ने बताया कि इस मामले का आरोपी मंदसौर धतूरिया निवासी पूनमचंद मेघवाल (40) फरार हो गया था। पुलिस लगातार उस पर नजर रख रही थी। इस बीच पता चला के वो अपने घर आया हुआ है। पुलिस ने घर जाकर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि रिश्ता तय होने के बाद से ही दोनों परिवारों का घर आना जाना चल रहा था। पूनमचंद ने बेटी का रिश्ता दो साल पहले तय किया था, अभी शादी नहीं हुई थी। कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने गत 5 अप्रैल को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी कि 30 मार्च को वो घर पर अकेली थी। घर वाले रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए हुए थे। तभी रात के समय पूनमचंद घर आया। वो शराब के नशे में धुत था। मैंने उससे कहा कि घर पर कोई नहीं है। उसने नहीं सुना और जबरदस्ती करने लगा। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी पूनमचंद ने महिला को धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। कुछ दिनों तक महिला डरी और सहमी हुई रही। जब परिजनों को उसने पूरी बात बताई, तब उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों परिवार के सदस्यों के बीच फोन पर भी बातचीत होती थी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031