क्वारंटाइन सेंटर में कोरोना पॉजिटिव मरीज से दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलते ही यहां हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि आरोपी भी कोरोना पॉजिटिव है जिसका इलाज चल रहा था। महाराष्ट्र के पनवेल के कोंन गांव कोविड सेंटर में गुरुवार रात को एक महिला के साथ बलात्कार हुआ। हैरान की बात तो यह है कि बलात्कार करने वाला आरोपी और पीडि़ता, दोनों कोरोना मरीज हैं। पनवेल पुलिस के मुताबिक, पनवेल के कोंन गांव में इंडिया बुल्स की खाली इमारतों में पनवेल और नवी मुंबई महानगर पालिका ने कोविड सेंटर बनाया है। यहां कोरोना संक्रमित आरोपी और पीडि़ता को कुछ दिनों से पहले क्वारनटीन सेंटर में रखा गया था। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि पीडि़ता और आरोपी दोनों एक दूसरे को नहीं जानते। कोरोना संक्रमित होने की वजह से उन्हें एक ही वार्ड में रखा गया था। फिलहाल पुलिस महिला के आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस उपायुक्त अशोक दुधे ने बताया कि इंडिया बुल क्वारनटीन सेंटर में एक महिला को कोरोना होने के बाद भर्ती किया गया था। इसी सेंटर में आरोपी का भी इलाज चल रहा था। घटना सामने आने के बाद पुलिस स्टेशन ने बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, आरोपी कोरोना संक्रमित होने के कारण अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। (एजेंसी)
क्वारंटाइन सेंटर में कोरोना पॉजिटव महिला दुष्कर्म का शिकार, आरोपी भी कोरोना पॉजिटिव…
Related Posts
Add A Comment


















