What's Hot

देवर की बारात विदा करने के बाद भाभी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बसरेहर थाना क्षेत्र के किल्ली सुल्तानपुर निवासी रामदास ने बताया कि मंगलवार को उनके चचेरे भाई सूरज की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह पत्नी शोभा (30) सहित दोनों बेटियां चार वर्षीय पायल व एक वर्षीय पलक के साथ गए थे। बारात विदा होने के बाद शोभा अकेले घर लौट आई और परिवार के अन्य सदस्य बारात में चले गए। उनकी मां और परिवार की अन्य महिलाएं चाचा के घर पर ही रुक गईं। गांव की एक महिला घर पहुंची और उसने देखा कि शोभा पंखे के कुंडे के सहारे दुपट्टे से लटकी थी। आनन-फानन में महिला ने अन्य ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पहुंचे बसरेहर थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने महिला को नीचे उतारकर सीएचसी बसरेहर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतका के मौसा अजय ने बताया के शादी के आठ साल हो चुके थे। ससुराल पक्ष से कभी कोई शिकायत नहीं आई थी। अचानक क्या हुआ कि उसने आत्महत्या कर ली।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31