एक प्रेमी ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर प्रेमिका के साथ जो किया वो वाकई में रोंगटे खड़े कर देने वाली है। दरअसल हुआ यूं कि प्रेमी युवक और परिवार के 5 सदस्यों ने युवती की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया। मामला राजस्थान के उदयपुर का है। घटना 16 अप्रैल की है लेकिन जब शुक्रवार को खुलासा हुआ तो सभी चौक गए। यहीं नहीं आरोपी परिवार ने पहले हत्या को आत्महत्या का रूप देना चाहा ताकि पुलिस को चकमा दे सकें, लेकिन पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने सारे राज उगल दिए। बड़ी बात यह है कि युवक-युवती आपस मे मामा-बुआ के रिश्ते में भाई-बहन थे। ऋषभदेव थाना अधिकारी देवीलाल मीणा ने बताया कि हत्या कर शव नाले में फेंकने के आरोप में आरोपी युवक पप्पू उर्फ प्रवीण रिश्ते में युवती के सगे मामा का लड़का है. पप्पू की मां लिंबड़ी, बुआ सनुड़ी, पिता मणिलाल और लकुड़ी उर्फ लक्ष्मी को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच में सामने आया कि प्रवीण युवती से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था. इसकी जानकारी घरवालों को हो गई थी और घर वालों ने उसे समझाया भी कि यह नहीं हो सकता. इस पर प्रवीण मृतका संगीता को अपने साथ भगा कर भीलवाड़ा लेकर चला गया। इसकी जानकारी प्रवीण के घरवालों को चली तो वे भीलवाड़ा गए और योजना बना कर संगीता को समझाबुझा कर उदयपुर लाए। उदयपुर से मणिलाल की मुंह बोली बहन लकुड़ी उर्फ लक्ष्मी जो ऋषभदेव के रायणा में रहती है, उसके घर लाए। रात में खाना खाकर बनाई योजना के अनुसार संगीता का गला घोंट कर हत्या कर दी। आरोपियों ने संगीता की हत्या के बाद उसकी मौत को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, जिसमें संगीता के गले में फंदा बना कर उसे घर के पास पेड़ पर लटका दिया। बाद में पेड़ से उतार कर सूखे नाले में जाकर संगीता का शव फेक दिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031