What's Hot

दूल्हा-दुल्हन की जिंदगी का सबसे बड़ा दिन होता है – उनकी शादी का दिन. इस दिन को यादगार बनाने के वे तरह-तरह के जतन करते हैं. किसी की एंट्री खास होती है तो कोई अपनी डांस परफॉर्मेंस से मेहमानों का दिल जीत लेता है. कुछ ऐसा ही हुआ एक ब्रिटिश दुल्हन के साथ, जो अपनी शादी के दिन डांस करने के दौरान अस्पताल पहुंच गई. मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक दुल्हन का नाम एवलिन मैककूल है, जिसकी शादी पीटर मैककैपिन नाम के शख्स से हो रही थी. शादी के दिन ही एक डांस कॉम्पटीशन रखा गया था, जिसमें एवलिन अपने दूल्हे को इम्प्रेस करने के लिए परफॉर्म कर रही थीं. इसी दौरान उनके साथ एक बुरा हादसा हो गया और वेडिंग ड्रेस में ही स्ट्रेचर पर सवार होकर अस्पताल पहुंच गईं.
जोश में खिसक गई कंधे की हड्डी
शादी के दौरान ही दूल्हा-दुल्हन के बीच डांस कॉन्टेस्ट की घोषणा हुई और एवलिन डांस फ्लोर पर आ गईं. वे हंसते-मुस्कुराते हुए जोश में डांस कर रही थीं, इसी बीच उनका पैर फिसल गया और वो नीचे गिर गईं. नीचे गिरते वक्त उन्होंने अपने बाएं हाथ को ज़मीन पर टिकाकर बचने की कोशिश की, लेकिन उनके कंधे की हड्डी ही खिसक गई. वे वहीं पर दर्द से कराहने लगीं और मौके पर मौजूद लोगों उन्हें स्ट्रेचर पर लादकर अस्पताल पहुंचाया. यहां रात भर उनका इलाज चला और उन्हें अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
शादी की रात अस्पताल में गुजरी
आईटी कंपनी मं काम करने वाली एवलिन ने खुद मिरर को इस हादसे के बारे में बताया है. उनका कहना है कि उनके पति एक अच्छे डांसर हैं और वे शादी के दिन उन्हें प्रतियोगिता में पीछे छोडऩा चाहती थीं. ऐसे में उन्होंने जैसे ही जोश में डांस किया, उनके साथ ये हादसा हो गया. इस हादसे की वजह से उन्हें अपनी शादी की पहली रात घर के बजाय अस्पताल में ही गुजारनी पड़ी और उन्हें अगले दिन डिस्चार्ज किया गया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930