रायपुर। राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी डॉ.कमल प्रीत सिंह को कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। उन्हें प्रभारी कृषि उत्पादन आयुक्त, सचिव, कृषि (उद्यानिकी, मत्स्यपालन, दुग्धपालन, गौठान) व सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।



















