मुख्यमंत्री नेकेन्द्रीय रेल मंत्री से ट्रेनों की बहाली को लेकर की थी बात

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों के परिचालन को बहाल किए जाने का आदेश जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस और सिकंदराबाद-रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस का परिचालन जारी रहेगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली उक्त महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों को यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर उक्त परिचालन जारी रखने के संबंध में आज ही केन्द्रीय रेल मंत्री से बात की थी। 

    गौरतलब है कि प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर द्वारा 23 अप्रैल 2022 को एक आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाले कुल 23 एक्सप्रेस तथा लोकल ट्रेनों का परिचालन 24 अप्रैल 2022 से आगामी एक माह के लिए बंद कर दिया था। 

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रेल्वे द्वारा जारी उक्त आदेश को लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव द्वारा रेल्वे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन यथावत् जारी रखने का भी आग्रह किया गया था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ट्रेनों के परिचालन को अचानक एक माह के लिए बिना किसी वैकिल्पक व्यवस्था के बंद किए जाने से यात्रियों को होने वाली परेशानी को लेकर केन्द्रीय रेल मंत्री से आज चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ के हजारों यात्री प्रतिदिन ट्रेनों से यात्रा कर अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचते हैं। ट्रेनों का परिचालन बंद किए जाने से यात्रियों को आवागमन में काफी असुविधा होगी। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल की बातों से सहमत होते हुए केन्द्रीय रेल मंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य से गुजरने वाली 6 प्रमुख यात्री ट्रेनों जिसमें 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-कोरबा (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस), 12807/12808 विशाखापटनम्-निजामुद्दीन-विशाखापटनम् (समता एक्सप्रेस) और 12771/12772 सिकंदराबाद-रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस शामिल है, के परिचालन को बहाल करने का आदेश आज देर शाम को जारी किया गया। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031