रायपुर। शासकीय पूर्व माध्यमिक बालक शाला जर्वे के प्रभारी प्रधान पाठक को हटाने की मांग पूर्व माध्यमिक शाला विकास समिति एवं ग्रामीणों द्वारा की गई है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा को शिकायत पत्र सौंपा गया है। सौंपे गये शिकायत पत्र में समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों कुशल चंद्रवंशी, नरेश वर्मा, तरूण वर्मा, बसंत वर्मा, ओपी वर्मा, बालेश्वर साहू द्वारा कहा गया है कि लेखराम साहू प्रभारी प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक बालक शाला जर्वे में पदस्थ है जो कि मार्च 2020 में जिलाधीश जिला बलौदाबाजार-भाटापारा को ग्राम पंचायत जर्वे के सरपंच एवं जनपद सदस्य तथा ग्रामीणों द्वारा उक्त प्रधानपाठक के संबंध में शिकायत की जा चुकी है कि अध्ययनरत तीन छात्रों को कोरोना महामारी में सूखा राशन नही दिया गया था, शिकायत नोटिस मिलने पर ही सूखा राशन वितरण किया तथा प्रधानपाठक पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे उनकी निरंकुशता और बढ़ गई है। जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित शिकायत पत्र में समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों द्वारा प्रभारी प्रधान पाठक पर आरोप लगाया गया है कि सत्र 2019-20 एवं 2020-21 में प्राप्त शाला अनुदान राशि का बिना उपयोग किये फर्जी बिल बनाकर गबन किया गया है। आज पर्यंत शिक्षक स्टॉफ कक्ष एवं हाल का जीर्ण शीर्ण है जिसे अभी तक मरम्मत नहीं कराया गया है। किसी भी कक्ष में विद्युत बल्ब नहीं लगाया गया है जिससे बच्चों को बरसात के मौसम में असुविधा और परेशानी होती है। साथ ही उक्त सत्र में शाला भवन रंगाई पोताई नहीं किया गया है। शिकायत पत्र में यह भी आरोप लगाया गया कि सत्र 2020-21 में विद्यालय में लगा हुआ पंखा को अपने घर ले जाकर बदले में शाला अनुदान की राशि से नया पंखा लगाकर पुराना चालु पंखा 02 नग की अनियमितता की गई। मध्यान्ह भोजन चावल विद्यालय में नहीं रहता है और ना ही बच्चों को भरपेट चावल दिया जाता है, इसमें भी गड़बड़ी की जाती है। शासन के निर्देशानुसार माह सितंबर से नवंबर तक 50-50 प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों को अभी तक सूखा राशन वितरण नहीं किया गया है। शाला विकास समिति के सदस्यों एवं ग्राम जर्वे के ग्रामीणों के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी से अनुरोध किया गया है कि उपरोक्त शिकायतों की जांच कर उचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031