नशा समाज के विकास मे बाधक है, इससे मुक्ति हेतु युवा व महिला शक्ति को आगे आना जरूरी – धनमती यादव

पामगढ। अठोरिया यादव समाज शिक्षा, व्यवसाय, सामाजिक भावना के साथ वर्ग विभेद को मिटाकर साहसी रूप से एक दूसरे वर्गों में शादी करके इतिहास रचा है तथा समाज के नियमावली में भी संशोधन कर साहसिक कदम उठाया तथा व्यवसायिक एवं शिक्षा के क्षेत्र समाज में बहुत आगे बढ़ कर हिस्सा लिया और सर्व यादव समाज को एक करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उक्त बातें विगत दिनों अठोरिया यादव समाज के झलमला मे आयोजित वार्षिक सम्मेलन के मुख्य अतिथि की आसंदी से सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने कही। उन्होंने कहा कि हमारे पुराने सहयोगी रहे आदरणीय सोनाराम यादव जी साधराम यादव जी स्वर्गीय श्री ध्वजा राम यादव जी स्वर्गीय श्री कमोद यादव जी सी आर यादव जी लक्ष्मण यादव जी लक्ष्मी यादव जी किशन यादव जी सीताराम यादव सहित समाज के प्रमुख में एक बड़ा उत्साह था, और समाज को संगठित करने के लिए छत्तीसगढ़ नहीं अपितु मध्य प्रदेश में भी अपना परचम लहराया अठोरिया यादव समाज एक संगठित समाज है और आने वाले भविष्य में भी ताकतवर संगठन बन कर गुजरेगी हमें चाहिए कि समाज के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के अनुसार हमें आगे बढ़कर काम करना चाहिए। जिला पंचायत गरियाबंद के सभापति श्रीमती धनमती यादव ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए महिलाओं को भी पद में रखने और उन को आगे बढ़ाने के लिए अपनी बात कही। उन्होंने नशा मुक्ति पर ठोस वार करते हुए कहा कि समाज के मुख्य लोग चाहे तो शराब कल बंद हो सकता है लेकिन हम लोग खुद नहीं चाहते कि शराब बंद हो सबसे बड़ा नुकसान अगर इस कोई समाज को कर रहा है तो वह है शराब नशा नहीं तो आज हमारा समाज प्रगति के शिखर पर स्पष्ट रूप से निकलते हुए दिखता क्योंकि जहां शक्ति है वही सफलता है। बिलासपुर जिला पंचायत के सभापति संदीप यादव ने सरल भाव से संगठित समाज की बात कही उन्होंने बहुत सारे ऐसे उदाहरण भी है जिसका समाज ने करतल ध्वनि से स्वागत किया श्री संदीप यादव ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम संगठित होकर अबे अपने समाज को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। जिलाध्यक्ष सर्व यादव समाज बिलासपुर श्री रामचंद्र यादव ने अठोरिया यादव समाज के संगठन शक्ति के बारे में अपनी बात रखी । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कई समाज है लेकिन मुझे लगता है अठोरिया यादव समाज आगे आ रहा है इसके लिए हमें उनका अभिनंदन करना चाहिए । महिला विंग के महासचिव सुश्री दुर्गा यादव ने सभा को संबोधित करते हुए नारी शक्ति को आगे बढ़ाने में पुरुषों को सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि बिना आपके सहयोग के हम आगे नहीं बढ़ सकते इसलिए गाड़ी का दो पहिया जब साथ चलेगा तो नीचे ही गाड़ी ठीक चलेगी । इसी तरह परिवार भी दो पहियों की तरह है स्त्री और पुरुष एक गाड़ी की पहिया है । प्रदेश महिला विंग की उपाध्यक्ष हर्ष लता यादव ने वर्ग भेद पर कुठाराघात करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हमें वर्ग भेद को मिटा कर सब एक दूसरे में सहयोग करें मेरा परिवार कब है धन्यवाद देना चाहता हूं कि हमारे परिवार में सभी वर्ग के लोग बहू बनकर आए हैं और हम सब एक दूसरे के पूरक बंद कर परिवार का संचालन कर रहे हैं समाज को चाहिए कि भी सामाजिक संरचना के अनुरूप यादव समाज की बातों को रखते हुए अपने आगे कदम बढ़ाना चाहिए। ममता यादव जिला उपाध्यक्ष ने संगठन की बात करते हुए महिलाओं को जागृत करने की बात कही तथा जन चेतना को जागृत करने महिलाओं को आगे लाने शिक्षा के क्षेत्र में आगे कर काम करने को बात कही । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती सुनीता यादव ने भी संबोधित किया तथा महिलाओं को आगे बढ़ाने के करने के लिए समाज के लोगों में आज बहुत उत्साह है या झलमला गांव वृंदावन लग रहा है आज हम लोगों को ऐसा लग रहा है यह जन्मस्थली भगवान कृष्ण की है जहां पूरे प्रदेश की यादव एक होकर अपनी संगठन क्षमता को प्रदर्शित कर रहे हैं । इसी कार्यक्रम में सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उसी का परिणाम है कि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे । सभा को संबोधित करने वालों में किशन यादव, प्रेम लाल यादव सहित प्रमुखों ने संबोधित किया। इसके पूर्व सभी अतिथियों का गाजा बाजा पर पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संदीप यादव सभापति जिला पंचायत बिलासपुर, गरियाबंद जिला पंचायत की सभापति श्रीमती धनमती यादव, मन्नू यादव अध्यक्ष सर्व यादव समाज मस्तूरी क्षेत्र, श्रीमती सुनीता यादव प्रदेश अध्यक्ष सर्वयादव समाज महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती ममता यादव यादव, सुश्री दुर्गा यादव-प्रदेश महासचिव सर्वयादव समाज महिला प्रकोष्ठ बिलासपुर सर्वयादव समाज के जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव, अठोरिया यादव समाज के संरक्षक गणेशराम यादव, खोरबहरा यादव, लक्ष्मण यादव,बहादुर यादव, रामविलास यादव, संयोजक- गयाराम यादव, सुरितराम यादव, गनपत यादव, मनहरण यादव, उपाध्यक्ष (कनिष्ठ) जोधन यादव, प्रमोद यादव, राजेश यादव, महासचिव-किशनलाल यादव, पूर्व कोषाध्यक्ष- भागवत यादव, रुपेश यादव, संगठन सचिव – भरत लाल यादव, कृष्णकुमार यादव, रुपेश यादव, उत्तरा कुमार यादव, अर्जुन लाल यादव, अशोक कुमार यादव, संयुक्त सचिव रामफल यादव, कमल कुमार, मुरारीलाल यादव, सलाहकार- रामचंद्र यादव, ईतवारी यादव, श्री पंचूराम यादव, श्री जगमोहन यादव, प्रवक्ता श्री तेरस यादव, श्री ललित यादव अंकेक्षण श्री अशोक यादव श्री राजालाल यादव, श्री महेन्द्र यादव, श्री शगुन यादव, श्री भुरुवा यादव, श्री गोवर्धन यादव, श्री शिवकुमार यादव, श्री ग्वाला यादव, श्री विमल यादव, श्री कमल यादव, श्री ऋषि यादव, श्री प्रभात यादव, श्री राजकुमार यादव, श्री देवीराम यादव, श्री रमेश यादव, श्री गोपेश्वर यादव, श्री महावीर यादव, श्री जनकराम यादव, श्री दिनेश यादव, श्री महावीर यादव, श्री नान्हू यादव, श्री बाला यादव, श्री सखाराम यादव, श्री परसराम यादव, श्री शत्रुहन यादव, श्री हरेमुरारी यादव, श्री लखेश्वर प्रसाद यादव, श्री बद्री यादव, श्री राधेश्याम यादव, श्री बसन्त यादव, श्री भोजराम यादव, श्री मारखण्डे यादव, श्री राजेश यादव, श्री भोला यादव, श्री आदित्य यादव सहित यादव समाज के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री तेरस यादव एवं श्री ललित यादव ने संयुक्त रूप से किया। आभार प्रदर्शन अशोक यादव ने किया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031