सबसे बड़ा बदलाव ये होता है कि जिस घर-परिवार में उसका जन्म हुआ होता है, बड़ी होती है, उसे छोड़कर पति के परिवार में शामिल होना पड़ता है। विदाई के बाद लड़की अपने पति के घर में रहने चली जाती है। उसे नए रिश्ते और नए परिवार के साथ तालमेल बिठाना होता है। लेकिन किसी भी लड़की के लिए अपने माता-पिता, भाई-बहन और घर को छोड़कर दूसरे परिवार को अपनाना इतना आसान नहीं होता। नए परिवार, अनजान लोगों के बीच उसे अपने मायके की याद आती है। मां होती तो ये करती, पापा होते तो ऐसा होता। उसके दिमाग में यही ख्याल आते हैं और अब हमेशा के लिए अपने उस घर से दूर रहने के ख्याल भी उसे सताते रहते हैं। ऐसे में शादी के शुरुआती दिनों में लड़कियों को अक्सर होम सिकनेस महसूस होने लगती है। उन्हें मायके की याद आती है और वह घर जाना चाहती है। हालांकि यह संभव नहीं हो पाता। इसलिए अगर शादी के बाद मायके की याद आए तो इन आसान टिप्स को अपना सकते हैं।
अकेले न रहें
अक्सर देखने को मिलता है कि शादी के बाद नई दुल्हन अधिकतर समय अपने कमरे में ही रहती है। उसे नए परिवार में न तो कोई जिम्मेदारी अब तक मिली होती है और न ही वह पूरी तरह से परिवार से घुल मिल पाई होती है कि उनके साथ कंफर्टेबल महसूस करें। इसलिए कमरे में ही रहना पसंद करती है। लेकिन अकेले रहने पर उसे मायके की अधिक याद आने लगती है। इसलिए कोशिश करें कि कमरे में अकेले न रहें। सास, ननद या ससुराल के बच्चों के साथ वक्त बिताएं। इससे उनके साथ आपका रिश्ता भी मजबूत होगा और व्यस्त रहने के कारण आपको मायके की याद भी कम आएगी।
वीडियो कॉल पर बात करें
मायके की याद आना स्वाभाविक है। लेकिन शादी के बाद बार-बार ससुराल जाने से बचें, बल्कि याद आने पर आप मायके कॉल करके अपने परिवार से बात कर सकती हैं। अब तो वीडियो कॉल ने सब आसान कर दिया है। आप अपने माता पिता, भाई-बहन को वीडियो कॉल कर सकती हैं। इससे आपको महसूस होगा कि आप उनके साथ ही हैं।
मायके से मंगवाएं पसंदीदा खाना
घर की याद आए तो मां के हाथों की बनी वह डिश मंगवा सकती हैं तो आपको बहुत पसंद हो। जैसे मां के हाथ के बनने लड्डू, दही भल्ले या जो भी डिश आपकी फेवरेट हो, मां से कहें कि वह आपके लिए बना कर भेज दें। आपकी पसंदीदा डिश देखकर मूड तो फ्रेश होगा ही, वहीं ऐसा लगेगा कि आप अपनी मां के पास ही हैं। इससे आपको मायके की याद भी कम आएगी।
कुछ देर के लिए मिलने जाएं
अगर आपको बहुत ज्यादा मायके की याद आ रही हो और मायका पास में ही हो तो आप एक दो घंटे के लिए वहां जा सकती हैं। पति के साथ कुछ देर के लिए मायके जाकर सबसे मिल लें। परिवार से मिलने के बाद आपको सुकून मिलेगा। लेकिन ध्यान रखें कि रोजाना या अक्सर मायके जाने का प्लान न बनाएं। ससुरालवालों की खुशी का ध्यान रखते हुए ही मायके जाएं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930