राजिम। गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक ग्राम पंचायत कुटेना में ब्लॉक स्तरीय पुलिस सखी(महिला कमांडो) प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह में 22 ग्रामों से हजारों की संख्या में महिला कमांडो एकत्रित हुई थी। जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रेश ठाकुर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, ग्राम पंचायत सरपंच, पांडुका थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर मंच में उपस्थित थे । श्रीमती लक्ष्मी साहू ने कहा कि ग्राम स्तर पर महिला कमांडो बहनों के प्रयास और सजगता से, आज गाँवो में नशाखोरी, जुआ और अन्य आपराधिक घटनाओं में कमी आई है।रात में अपने पारिवारिक दायित्वों के निर्वाहन कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करती हैं । पुलिस विभाग द्वारा उन्हें समय समय पर इस प्रकार से प्रशिक्षण औऱ सम्मान किए जाने से उसमें एक नई ऊर्जा,उत्साह और आत्मबल का संचार होता हैं।मैं पुलिस विभाग के इस सरहानीय आयोजन पर उन्हें साधुवाद देती हूं । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रेश ठाकुर ने महिला कमांडो द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की तथा महिला कमांडो के सशक्तिकरण हेतु पुलिस द्वारा प्रशिक्षण प्रदान करने की बात कही ,इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला कमांडो समूहों को महिला कमांडो का सम्मान किया गया। उपस्थित पुलिस विभाग के अधिकारियों से द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मरक्षा के विभिन्न पहलुओं से बारिकी से अवगत कराते हुए प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रेश ठाकुर थाना प्रभारी पांडुका भूषण चन्द्राकर ,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा , ग्राम पंचायत कुटेना सरपंच ,उपसरपंच ,एवं अन्य गणमान्य नागरिक सहित हजारों की संख्या में महिला कमांडो उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031