रायपुर। केंद्र के सामान महंगाई भत्ते की मांग को लेकर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी अब आंदोलन के मूड में आ गए है। अपने इस मांग को लेकर अधिकारी-कर्मचारी संघ समेत प्रदेश के दर्जन भर से ज्यादा संगठन लामबंद होकर बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। अभी राज्य के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में 12 फीसदी कम महंगाई भत्ता मिल रहा है। लिहाजा प्रदेश के कर्मचारियों में आक्रोश का माहौल है। बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को राज्य के कर्मचारियों की तुलना में 12 फीसदी ज्यादा महंगाई भत्ता मिल रहा है। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को अभी 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे रही है। राज्य के कर्मचारियों को 22 प्रतिशत डीए मिल रहा है। वहीं अब इसे एक सामान करने की मांग को लेकर प्रदेश के कर्मचारी मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। कर्मचारियों ने राज्य सरकार पर भेदभाव करने का भी आरोप लगाया है। इससे पहले एक मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर सीएम भूपेश ने प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया था। एक मई से प्रदेश के कर्मचारियों को 22 प्रतिशत फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। सीएम बघेल ने ट्वीट कर इसकी घोषणा करते हुए लिखा था कि कर्मचारियों के हित में आज हमने एक बड़ा फैसला लिया है। शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की घोषणा करता हूं। यह दर 1 मई से ही लागू होगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031