रायपुर. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवम् सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर अम्बा मंदिर परिसर सत्तीबाजार में 11 सौ दीपों से महाआरती श्री दूधाधारी मठ के सर्वराकार एवम् गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ रामसुंदरदास जी एवम् शंकराचार्य आश्रम के प्रांत प्रमुख महाराज श्री इन्दुभावानन्द जी की अगुवाई में ढोल, मृदंग, शंख, घण्टे के साथ की गई.
सभा को संबोधित करते हुए महंत श्री रामसुंदरदास जी ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जी हमें शास्त्र एवम् शस्त्र की शिक्षा देते हैं. उन्होंने ब्राह्मणों को संस्कारों का पालन करते हुए अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन करने कहा. स्वामी श्री शंकराचार्य आश्रम के प्रांत प्रमुख महाराज श्री इन्दुभावानन्द जी ने भगवान श्री परशुराम जी के जीवन से जुड़े अनेक संस्मरणों का जिक्र किया एवम् विप्रजनों को वेदशास्त्र के अनुरुप संस्कारों के पालन की बात कही. संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने महाआरती की भव्य तैयारी की सराहना करते हुए संगठन के कार्यों की सराहना किये. पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जी हमें धर्म की रक्षा एवम् अधर्म का नाश करने के लिये प्रेरित करते हैं. धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता शर्मा जी ने कहा कि हमारी एकता को और एकजुट करने की आवश्यकता है. सामाजिकजनों को और आगे बढ़कर सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि समाज के लिये वे हर समय उपलब्ध हैं. नगर निगम के सभापति पत्नी श्रीमती दीप्ति प्रमोद दुबे ने भव्य कार्यक्रम की आयोजकों को बधाई देते हुए ऐसे कार्यक्रमों के लिये प्रोत्साहित किया.
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन प्रांताध्यक्ष अरविंद ओझा ने मंचस्थ एवम् आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया. महाआरती, सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा ने संगठन के वार्षिक कार्यक्रमों का वाचन किया. मंच संचालन नमिता शर्मा एवम् अरविन्द ओझा ने, आभार प्रदर्शन अविनय दुबे ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने प्रमुख रुप से राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश मिश्रा, उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, प्रांतीय महासचिव सुनील ओझा, अजय अवस्थी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, संजय अवस्थी, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी, अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र पाठक, प्रदेश सचिव शैलेश शर्मा धन्नू, उमेश शर्मा, रामब्रत तिवारी, सतीश शर्मा, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, प्रीति मिश्रा, मिथिलेश रिछारिया, बबीता मिश्रा, राधा तिवारी, माही शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, अर्चना तिवारी, बी. शैलजा, सुरभि शर्मा, सुनीता शर्मा, निवेदिता मिश्रा, सुलभा पाण्डेय, निकिता तिवारी, वसुधा तिवारी, अभिलाषा दबे, रजनी पाण्डेय, आरती उपाध्याय, वीणा ठाकुर आदि सक्रिय रहे. वीरेन्द्र पाण्डेय पूर्व विधायक , दशरथ शुक्ला अध्यक्ष सरयूपारिणी ब्राह्मण समाज, विनय तिवारी अध्यक्ष छ.ग. ब्राह्मण केन्द्रीय समिति, अमृतलाल बिलथरे सनाढ्य ब्राह्मण, बी.के.पाण्डेय अध्यक्ष कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच बिलासपुर, भारती शर्मा अखण्ड ब्राह्मण समाज, गुजराती ब्रम्ह महिला अध्यक्ष प्रवीणा जोशी, गोड़ ब्राह्मण समाज सुनील बजारी कान्यकुब्ज महिला उपाध्यक्ष ममता शुक्ला, राघवेन्द्र मिश्रा, निशा पाण्डेय, डा. मीनक्षी बाजपेई युवा संगनी, शक्ति महिला मंडल विभा तिवारी, डा. भावेश शुक्ला अध्यक्ष समग्र ब्राह्मण, मनीष झा मैथिल ब्राह्मण , पुष्पलता त्रिपाठी, पी. भानूजी राव, सुमन पुरोहित, मनोज तिवारी, ज्योति शर्मा, ओ.पी. शर्मा भिलाई, रेखेन्द्र तिवारी बिलासपुर, तुलसी तिवारी, दिनेश बाजपेयी, रजनी बाजपेयी बलौदाबाजार, वर्षा शर्मा कसडोल, वर्णिका शर्मा महासमुंद, रश्मि तिवारी, मनोज तिवारी मुंगेली, अखिलेश्वरी शुक्ला हथबंद आदि सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे.
महाआरती का गीत सुमन मिश्रा, राधा तिवारी, संजय बिलथरे, डा. आकांक्षा दुबे के साथ समूह ने किया. कार्यक्रम स्थल पर बच्चों के लिये निःशुल्क नेट जंपिंग एवम् मिक्की माउस झूले की व्यवस्था की गई थी एवम् विभिन्न व्यवसायिक स्टॉल भी लगाये गये थे.
कार्यक्रम स्थल में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे- भजन-प्रथम आदि शक्ति महिला मंडल, द्वितीय अग्रणी महिला, पूजा थाली- प्रथम मोनिका शुक्ला, द्वितीय नीलिमा जोशी, रंगोली- प्रथम एस. संजना, द्वितीय पूर्णिमा शुक्ला, मेंहदी- प्रथम एस. संजना, द्वितीय- तनु पंचारा.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031