
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मंगलैरगढ़ भेंट-मुलाकात में किसानों से पूछा किस-किस का ऋण माफ हुआ है, तो किसानों ने एक स्वर में बताया कि हम सभी का ऋण माफ हुआ है। सीतापुर विधानसभा के मंगलैरगढ़ में भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों से कहा कि आप सभी को शासकीय योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।



















