रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जहां जीजा-साली के नाजायज संबंधों का पता जब उसकी बड़ी बहन और भाई को लगा तो दोनों ने मिल कर अपनी बहन को पेट्रोल डाल कर मारने की कोशिश की लेकिन उसका भाई बीच में आ गया जिस कारण वह बुरी तरह से झुलस गया। इस संबंधित पुलिस को दिए बयानों में वरुण वर्मा पुत्र सुरिन्दर कुमार निवासी भगतपुरा फगवाड़ा (पंजाब) ने बताया कि उसकी बड़ी बहन रिक्की उर्फ रेखा का विवाह गौरव के साथ हुआ था। उसके जीजा और छोटी बहन प्रियंका के आपस में अवैध संबंध थे और वह दोनों घर से भाग गए थे। सोमवार को उसका जीजा गौरव और बहन प्रियंका उसकी बड़ी बहन को मारने की नीयत के साथ पेट्रोल की बोतलें लेकर घर आए जिन्होंने उस पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने की कोशिश की लेकिन वह बचाव के लिए बीच में आ गया, जिस कारण वह बुरी तरह झुलस गया। इस दौरान मोहल्ला वासियों और पुलिस की मदद के साथ घायल को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में दाखिल करवाया गया है, जहां वह उपचाराधीन है। उधर मौके पर पहुंचे डी. एस. पी. फगवाड़ा अच्छरू राम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने वरुण के बयानों पर उसके जीजा गौरव और छोटी बहन प्रियंका के खिलाफ इरादा कत्ल के अलावा अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031