रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के 10वीं-12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी हो गए। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने रिजल्ट जारी किया। 10वीं बोर्ड में रायगढ़ की सुमन पटेल और सोनाली बाला ने टॉप किया है, इधर 12वीं में बालोद के रितेश साहू ने टॉप में किया है। कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए इस बार ऑफलाइन मोड में परीक्षाएं ली गई थी। माशिमं ने इस बार स्कूल के परीक्षा केंद्रों पर ही परीक्षा आयोजित थी। इसके साथ ही इस बार परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना की पात्रता भी रखी गई है। बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिट दोनों के बोर्ड रिजल्ट एक साथ जारी किए हैं।




















इस साल छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 8 लाख से ज्यादा छात्र उपस्थित हुए थे। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 03 मार्च से 23 मार्च तक और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 02 से 30 मार्च 2022 तक हुई थीं। जारी परिणाम में हाई स्कूल में 74.23 प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 78.84 बालिकाओं और 69.07 बालक उत्तीर्ण हुए हैं। बात करें 12वीं क्लास की तो सेकेंडरी में 79.30 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 81.15 बालिकाएं, 77.03 उत्तीर्ण हुए हैं।


















