What's Hot

मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर के उन्हेल थाने में पदस्थ रहे टीआई विपिन बाथम को एक शादीशुदा महिला से इश्क लड़ाना महंगा पड़ गया। वह उज्जैन जिले के उन्हेल थाने में पदस्थ थे। 8 महीने से लाइन हाजिर चल रहे हैं। अब उनकी नाराज प्रेमिका ने उनके खिलाफ 376 की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। एफआईआर भोपाल में दर्ज हुई तथा टीआई साहब उज्जैन में निलंबित कर दिए गए। 37 वर्षीय एक शादीशुदा महिला ने इल्जाम लगाए हैं कि टीआई विपिन बाथम के साथ उनका लंबे वक्त से प्रेम प्रसंग था। दोनों की मित्रता बचपन से ही है। जवान हुए तो विपिन बाथम ने उन्हें शादी के लिए कहा तथा बचपन के प्यार और भरोसे के चलते दोनो के बीच सारी हदें पार हो गईं। महिला ने इल्जाम लगाया है कि टीआई विपिन बाथम उसे अक्सर उन्हेल बुलाया करते थे। दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने, मगर शादी करने को तैयार नहीं है। शिकायत के आधार पर भोपाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आगामी कार्रवाई के लिए उसे उज्जैन पुलिस के पास भेज दिया गया है। उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ला ने बताया, इंस्पेक्टर विपिन बाथम उन्हेल थाने में टीआई के पद पर पदस्थ थे। कई शिकायतों के चलते 8 माह पहले उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया था। जैसे ही भोपाल में शिकायत दर्ज होने की खबर उज्जैन एसपी को प्राप्त हुई उन्होंने मामले की निष्पक्ष तहकीकात के लिए इंस्पेक्टर विपिन बाथम को निलंबित कर दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31