योजना का लाभ लेकर बच्चे गढ़ रहे अपना उज्ज्वल भविष्य

मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना से मिल रहा उच्च शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता

दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण विकासखंड के रहने वाले श्री राजेश पोडि़याम   ग्राम पंचायत गाटम के  निवासी हैं। वे  मजदूरी करके जीवन यापन कर रहे हैं। उनकी पुत्री कुमारी  अनिता पोडियाम गायत्री नर्सिंग कॉलेज दंतेवाड़ा में बी०एस०सी० नर्सिंग कोर्स कर रही हैं। श्री पोडि़याम की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण तथा  बी०एस०सी० नर्सिंग का शुल्क बहुत अधिक होने के कारण अपने पुत्री को बी०एस०सी० नर्सिंग का कोर्स कराने में समस्या हो रही थी। इस दौरान उन्हें पता चला कि श्रम विभाग द्वारा छ०ग० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया जाता है। योजनांतर्गत निर्माणी श्रमिकों के बच्चों को मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत् कुल 1 लाख 83 हजार तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि उनका  श्रम विभाग के तहत् श्रमिक पंजीयन होने से उनकी पुत्री के बी०एस०सी० नर्सिंग कोर्स के लिए कुल राशि 1 लाख 38 हजार रूपये की सहायता मिली जिसमें प्रथम वर्ष 48 हजार, द्वितीय वर्ष राशि 45 हजार एवं तृतीय वर्ष राशि 45 हजार सहायता मिली। जिससे उनको अपनी  पुत्री के बी०एस०सी० नर्सिंग के कोर्स हेतु शुल्क राशि जमा करने में योजनांतर्गत सहायता मिली। इससे उनके पुत्री को उच्च शिक्षा दिलाने में सहायता मिली। राजेश पोडि़याम तथा उनकी पुत्री अनिता पोडियाम ने मुख्यमंत्री को मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सहायता दिलाने के लिए धन्यवाद दिया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031