राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. दोनों पर हत्या करने का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक, 32 वर्षीय स्वर्नाली घोष और 35 वर्षीय मोहनपाल उर्फ शांतुन ने मिलकर अर्जुन घोष की हत्या कर दी. मामला दिल्ली के कालकाजी इलाके का है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अर्जुन घोष का शव उसके घर में बिस्तर पर पड़ा मिला था. मृतक की गर्दन में निशान थे, जिससे साफ पता लग रहा था कि उसकी किसी तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो उन्हें मृतक की पत्नी पर शक हुआ. जब मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया.आरोपी पत्नी स्वर्नाली ने बताया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति अर्जुन की हत्या की है. इसके बाद पुलिस ने तुरंत महिला के प्रेमी मोहनपाल का पता लगाया और उसे साकेत मॉल के पास से गिरफ्तार किया. डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथईस्ट) एशा पाण्डेय ने बताया कि आरोपी मोहनलाल पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भागने की फिराक में था. लेकिन पुलिस ने उसे भागने से पहले ही पकड़ लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपी स्वर्नाली ने बताया कि उसका पति अर्जुन उसे बहुत मारता-पीटता था. वह उसकी प्रताडऩा से तंग आ चुकी थी. तभी दो साल पहले उसकी मुलाकात मोहनलाल से हुई. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और अफेयर शुरू हो गया. स्वर्नाली ने आगे बताया कि वह मोहनलाल के साथ ही रहना चाहती थी. इसलिए दोनों ने मिलकर अर्जुन को मारने का प्लान बनाया. फिर मिलकर दोनों ने चाकू से अर्जुन की गला रेतकर हत्या कर दी. बाद में मोहनलाल ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून लगे कपड़ों को किसी नाले में फेंक दिया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930