रीवा। छत्रपति शम्भाजी महाराज के जन्म जयंती के अवसर पर आज रीवा के देवतालाब मे भव्य समारोह का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। राष्ट्रमाता जिजाऊ मां के स्वराज संकल्प को पूरा करने वाले छत्रपति शिवाजी जी महाराज के पुत्र महा पराक्रमी छत्रपति शम्भाजी महाराज की 365 वीं जन्म जयंती के अवसर पर रीवा जिले (मप्र) के कार्यक्रम मे डॉ निर्मल कनाथे जी, प्रदेश अध्यक्ष (मप्र) मराठा सेवा संघ ने शंम्भाजी के जीवन के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला तथा तथा शिवाजी की माता जिजाऊ जी के द्वारा किए गए। मुख्य अतिथि : डॉ रश्मि सिंह : राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला मोर्चा) अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने छत्रपति शंम्भाजी की जीवन गाथा और माता जिजाऊ द्वारा सिखाए गए महिलाओं को कैसे देश, समाज की रक्षा के लिए हथियार चलाने की जरूरत पड़े तो सीखना है और चलाना है बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता: डॉ. यमुना सिंह से.नि. वरिष्ठ वैज्ञानिक: परमाणु ऊर्जा विभाग भारत सरकार ने किया एवं अपने विचार रखे। इसी कड़ी मे वीर भगत सिंह सेवा संघ के प्रदेश महासचिव अशोक प्रताप ने अपने विचार रखे और उन्होंने जोर दिया कि बिना कुरीतियों को त्यागे हम अपने विरूद्ध विचार वालो से जीत नही सकते। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए और शम्भाजी महाराज के जीवनगाथा को सुन गौरवान्वित हुए। कार्यक्रम में शामिल होने वाले वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजबिहारी पटेल जबलपुर हीरालाल संभागीय अध्यक्ष मध्यप्रदेश कुर्मी क्षत्रीय महासभा ओर कार्यक्रम आयोजक, आशीष रामलाल पटेल, जिला अध्यक्ष रीवा, कुर्मी क्षत्रिय महासभा, मनोज पटेल जिला अध्यक्ष सीधी, कुर्मि क्षत्रिय महासभा, मातृशक्ति विमला पटेल, विद्यावती पटेल, डा बृजेश सिंह, सहायक प्राध्यापक रामायण पटेल, मनोज सिंह, प्रदीप पटेल, बसंत पटेल, राजेन्द्र पटेल, सत्य नरायण, राजीव, चन्दमणि पटेल, अशोक पटेल, मनोज, श्रवण, अखिलेश देवास, पवन, दिनेश डायमंड, अखिलेश पटेल उपस्थित रहे। मंच संचालन आशीष द्वारा किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930