पाटन। आर्यावर्त हायर सेकेंडरी स्कूल पाटन में अध्ययनरत कक्षा 12वीं की छात्रा आल्या बिजौरा ने कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ शानदार सफलता हासिल की है । एवम अपने ग्राम दैमार का मान बढ़ाया है। आल्या बिजौरा ग्राम दैमार निवासी विनोद बिजौरा एवम श्रीमती बसन्ती बिजौरा की सुपुत्री है तथा छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पूर्व केंद्रीय युवा अध्यक्ष ललित कुमार बिजौरा की भतीजी है । आल्या बिजौरा प्रारम्भ से ही मेघावी छात्रा है । आल्या बिजौरा ने बताया कि लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने से सफलता जरूर मिलती है, हमें अपना लक्ष्य हमेशा बड़ा रखना चाहिए तथा सेल्फ स्टडी पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े पापा ललित कुमार बिजौरा (संकुल शैक्षिक समन्वयक), विनोद बिजौरा, श्रीमती बसंती बिजौरा तथा प्राचार्य श्रीमती हेमलता वर्मा, संकल्प सर, सिन्हा सर, गौतम सर, वर्मा सर, जयश्री मेम सहित शिक्षक शिक्षिकाओं, मम्मी, पापा, दादा, दादी को दिया है। आल्या बिजौरा की सफलता पर राधेश्याम बिजौरा, श्रीमती विमला देवी बिजौरा, श्रीमती माया देवी बिजौरा, श्रीमती अदिती बिजौरा, ललित बिजौरा, छोटू बिजौरा, प्रमोद बिजौरा, बिरेन्द्र बिजौरा, प्रकाश, प्रदीप, गोलू, अर्पिता, दिव्यांश, शुभि एवम ग्रामवासियों ने हार्दिक बधाई दी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031