एक ऐसे फर्जी डॉक्टर का मामला सामने आया है जिसमें वह गूगल से दवाइयां सर्च कर मरीजों के लिए पर्ची लिखता था, लेकिन वह पकड़ा गया। मामला झारखंड के हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का है। मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट की शिकायत मिलने पर पुलिस ने इस फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फर्जी डॉक्टर, राम बाबू प्रसाद पिछले डेढ़ साल से नौकरी कर रहा था और मरीजों का बकायदा इलाज भी कर रहा था। वह मूल रूप से बिहार के सारण जिला अंतर्गत मिल्की गांव का रहनेवाला है। उसने हजारीबाग स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट के रूप में नौकरी के लिए जितने भी दस्तावेज दिये थे सारे फर्जी पाये गये हैं। यहां तक कि उसने दस्तावेजों में अपने पिता का नाम और अपनी जाति भी गलत दर्ज कर रखा था। मामले का खुलासा मंगलवार को हुआ. जब मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को इस बात की जानकारी मिली कि उसने चिकित्सक के रूप में अपने रजिस्ट्रेशन का जो नंबर दिया है उसी नंबर वाले डॉक्टर राम बाबू प्रसाद नामक दूसरा शख्स मुजफ्फरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई कर रहा है। मेडिकल काउंसिल ऑफ बिहार से इस बारे में जानकारी मांगी गयी तो इस बात की पुष्टि हो गयी कि हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज में नौकरी कर रहे व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज जमा किये हैं। इस मामले का खुलासा होने के बाद वह हजारीबाग मेडिकल कॉलेज से फरार हो गया था और शहर के विष्णुपुरी मोहल्ले में छिपकर रह रहा था।
गूगल पर सर्च करता था दवाई
जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि वह अस्पताल में आने वाले मरीजों से उनके लक्षण पूछने के बाद गूगल से सर्च करके उन्हें दवाइयां लिखता था। हैरत इस बात की है कि वह मरीजों की सर्जरी करने वाले डॉक्टरों की टीम में शामिल रहा है, लेकिन किसी ने भी उसकी मेडिकल जानकारी नहीं होने का नोटिस नहीं लिया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031