रिश्तों को तार तार करने वाला मामला सामने आया है। मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए सौतेली मां ने पति की पहली पत्नी के बेटे से शादी कर ली। मामले में पीडि़त पति ने पत्नी और बेटे के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
मामला ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर में चौकी बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव का है। बुधवार को चौकी पहुंचे पीडि़त व्यक्ति ने जब अपनी समस्या बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई। पीडि़त इंदर राम के अनुसार पहली पत्नी की मौत के बाद उसने करीब 11 साल पहले दूसरी शादी कर ली जिसके चलते पहली पत्नी से हुए दो बेटे उसे छोड़कर चले गए। इस बीच दूसरी पत्नी से तीन बच्चे (दो बेटी व एक बेटा) हैं। कुछ समय बाद उसके बेटों का घर पर आना-जाना हो गया। आरोप है कि पिछले दिनों उसकी दूसरी पत्नी ने मां-बेटे के पवित्र रिश्तों को दरकिनार व कलंकित करते हुए सौतेले बेटे से शादी कर ली है। तहरीर में महिला पर घर में रखी करीब 20 हजार रुपये की रकम भी निकाल कर ले जाने का आरोप लगाया गया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। अलबत्ता पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031