रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सीट के लिए ताल ठोकी है। महासभा द्वारा कहा गया है कि महासभा सदस्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, प्रदेश कार्यकारी महिला अध्यक्ष अंकिता वर्मा, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, तीनों में से किसी एक को राज्यसभा सदस्य के रूप में भेजा जाये। महासभा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से महासभा सदस्य को राज्यसभा सदस्य के रूप में सुझाये गये नामों में से किसी एक को राज्यसभा भेजे जाने की मांग की है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर ने कहा कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के सदस्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, प्रदेश कार्यकारी महिला अध्यक्ष अंकिता वर्मा, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा तीनों में से किसी एक को राज्यसभा सदस्य के रूप में राज्यसभा में भेजा जाना चाहिये क्योंकि अखिल भारतीय कूर्मि महासभा काफी पुराना संगठन है जो विगत 128 वर्षों से सामाजिक कार्यों के प्रति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते चला आ रहा है। साथ ही महासभा के सदस्यों द्वारा कहा गया है कि इस बार राज्य सदस्य के लिए नये चेहरा सामने आना चाहिये, इससे कांग्रेस को ही फायदा है क्योंकि जनता जो है पुराने चेहरे से उब चुकी है। ऐसे में महासभा की तीन छत्तीसगढिय़ा महिलाओं का नाम कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के पास भेजा जा रहा है। अब ये देखना है कि कांग्रेस किसी छत्तीसगढिय़ा महिलाओं को या किसी गैर छत्तीसगढिय़ाओं को इस पद पर बैठाती है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सदस्य के दो सीट है जिसमें छाया वर्मा और रामविचार नेताम का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है और आने वाले माह में नये राज्यसभा सदस्य का निर्वाचन होना है। इसके लिए छत्त्तीसगढ़ में कई दावेदार सामने आ रहे है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031