आगरा में आठ साल तक जेल में बंद व्यक्ति अपनी दोनों ससुराल जाता रहा। दोनों महिलाओं में से किसी को पता ही नहीं चला कि दामाद बाबू की दो ससुराल हैं। लेकिन जब दामाद बाबू बड़ी ससुराल पहुंचे तो वहां राज खुल गया। दोनों पत्नियों की मुलाकात बड़ी ससुराल यानि जिला जेल में हो गई। फिर क्या था। जेल में बंद साजन को मिलना तो भूल गयीं। पहले आपस में लड़ीं फिर पहुंच गयीं थाने। यह मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। रावत पाड़े के रहने वाले युवक ने पहली शादी लव मैरिज की। रजिस्ट्रेशन भी कराया। इसके बाद आठ दिन बाद परिवार वालों की मर्जी से शादी की। शादी के बाद पहली पत्नी को बताया कि वह नाइट ड्यूटी करता है। इसके साथ ही घर पर सुबह नौकरी पर जाने की कहकर जाता था। पहली पत्नी ने आरोप लगाया कि दूसरी जाति होने के कारण पति ने बच्चा होने के बाद रिश्ते को सार्वजनिक करने की बात कही। एक बेटा भी हो गया। जबकि पहली पत्नी के घर दामाद के रुप में ही जाता था।
जमानत के बाद होगी काउंसलिंग
रामबाग में किराए के मकान में रहता था। वहीं दूसरी पत्नी खुद के मकान में रावत पाड़े में रह रही है। उसके भी दो बच्चे हैं। शिकायती पत्र के अनुसार पति किसी विवाद में जेल चला गया। जब जेल में मिलने के लिए दोनों पत्नियां पहुंची। वहां पति का नाम और अन्य विवरण बताया गया। तब राज खुला। फिलहाल पति जेल में है। दोनों में से एक भी पत्नी उससे घटना के बाद नहीं मिली। दोनों ने ही महिला थाने में तहरीर दी है। एसओ महिला थाना का कहना है कि अभी शिकायत दी है। पति जेल में है। उसकी जमानत होती है तो काउंसलिंग होगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31