महंगाई की मार झेल रही जनता को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम कर दिया है। इस निर्णय से पेट्रोल 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर कम हो गए हैं। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर सब्सिडी देने का ऐलान किया। कीमतों में कटौती पर छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। भाजपा ने इसे केंद्र सरकार की बड़ी पहल बताया तो वहीं कांग्रेस ने इसे जनता के साथ धोखा कहा है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। डीजल और पेट्रोल में एक्साइज ड्यूटी कम किया गया है। बढ़ती महंगाई को रोकने केंद्र सरकार का उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। कीमत कम होने का असर परिवहन क्षेत्र में दिखेगा। 200 रुपये सिलेंडर की कीमत में कमी लाई गई है, यह गरीबों के लिए बहुत बड़ी राहत है। मैं पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने सही समय पर इस प्रकार का निर्णय लेकर देश की जनता को बड़ी राहत दी है। डॉ. रमन ने कहा कि महंगाई को और कम करना है तो भूपेश सरकार द्वारा भी इसी मात्रा में वैट कम किया जाना चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को कम कीमत पर पेट्रोल-डीजल मिल सके। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31