संतान प्राप्ति की पूजा के बहाने मंदिर के पुजारी ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उत्तर प्रदेश में ललितपुर क्षेत्र के एक गांव में महिला बेटे की प्राप्ति के लिए नारा क्षेत्र के एक गांव स्थित मंदिर में गई थी। जहां पुजारी पूजा करने के बहाने उसे अकेला दूर खेतों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुजारी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में उसने कई बार पूजा के बहाने बुलाया। जिस पर वह अपने पति, सास-ससुर और देवर के साथ मंदिर पहुंची। जहां पुजारी ने उसके पति को रोककर महिला को दूर ले गया। शक होने पर पति पीछे-पीछे गया तो पुजारी उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। पत्नी के चिल्लाने पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जिस पर पुजारी ने गांव वालों के साथ मिलकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर आरोपी पुजारी इंद्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Previous Articleडेनेक्स फैक्टरी के पांचवे यूनिट छिंदनार का एमओयू हुआ…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















