What's Hot

महिलाओं के प्रति अपराध के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के इंदौर के महिला थाने में सामने आया है. ये मामला इंदौर के नेहरू नगर की रहने वाली पीडि़ता का है जिसकी शादी इसी साल मई में मुम्बई के रहने वाले एक शख्स के साथ दोनों परिवार की रजामंदी से हुई थी. लड़की पक्ष ने शादी में सामान भी दिया था. शादी के एक दिन पहले पीडि़ता के परिवार से 5 लाख रुपये भी ले लिए थे. शादी होने के बाद जब पति-पत्नी हनीमून पर गए तो पीडि़ता को पता चला कि पति नपुंसक है. पीडि़ता ने जब यह बात अपने ससुराल में बताई तो उसके साथ मारपीट करने लगे और 10 लाख रुपये की दहेज की मांग करने लगे और पीडि़ता को घर से निकाल दिया. पीडि़ता ने इस मामले में महिला थाने में शिकायत दर्ज कराकर इंसाफ की गुहार लगाई है. महिला थाने की जांच अधिकारी ममता त्रिपाठी के अनुसार पीडि़ता द्वारा अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. इस बात को लेकर पति सहित परिवार वाले छोटी-छोटी बात पर मारपीट कर दहेज में 10 लाख रुपए लाने की मांग कर घर से बेदखल कर दिया है. जिसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31