रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्यसभा सांसद ठेठ छत्तीसगढिय़ा और नया चेहरा होना चाहिये, पुराने चेहरे से राज्य की जनता उब चुकी है। उक्त बातें अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने कही है। महासभा ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं से मांग की है कि महासभा के सदस्य को राज्यसभा भेजा जाये। इसके लिए महासभा ने तीन नाम दिये है और कहा है कि इन तीनों में से किसी एक को राज्यसभा सदस्य के रूप में राज्यसभा भेजा जाये। महासभा द्वारा कहा गया है कि महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, प्रदेश कार्यकारी महिला अध्यक्ष अंकिता वर्मा, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, तीनों में से किसी एक को राज्यसभा सदस्य के रूप में भेजा जाये। महासभा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से महासभा सदस्य को राज्यसभा सदस्य के रूप में सुझाये गये नामों में से किसी एक को राज्यसभा भेजे जाने की मांग की है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर ने कहा कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के सदस्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, प्रदेश कार्यकारी महिला अध्यक्ष अंकिता वर्मा, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा तीनों में से किसी एक को राज्यसभा सदस्य के रूप में राज्यसभा में भेजा जाना चाहिये क्योंकि अखिल भारतीय कूर्मि महासभा काफी पुराना संगठन है जो विगत 128 वर्षों से सामाजिक कार्यों के प्रति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते चला आ रहा है। साथ ही महासभा के सदस्यों द्वारा कहा गया है कि इस बार राज्य सदस्य के लिए नये चेहरा सामने आना चाहिये, इससे कांग्रेस को ही फायदा है क्योंकि जनता जो है पुराने चेहरे से उब चुकी है। ऐसे में महासभा की तीन छत्तीसगढिय़ा महिलाओं का नाम कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के पास भेजा जा रहा है। अब ये देखना है कि कांग्रेस किसी छत्तीसगढिय़ा महिलाओं को या किसी गैर छत्तीसगढिय़ाओं को इस पद पर बैठाती है। आपको बता दें कि राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 के तहत छत्तीसगढ़ में रिक्त होने वाली दो राज्यसभा सदस्यों के निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज अधिसूचना जारी कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए राज्यसभा के कुल 5 सीटों में से दो राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम एवं श्रीमती छाया वर्मा का कार्यकाल 29 जून 2022 को समाप्त होने जा रहा है। राज्यसभा की रिक्त होने वाली इन दो सीटों के लिए राज्यसभा निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 24 मई 2022 को अधिसूचना जारी कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा जारी राज्यसभा द्विवार्षिक कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन दाखिल किए जाने की अंतिम तिथि 31 मई (मंगलवार) को निर्धारित की गई है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 01 जून बुधवार को होगी। अथ्यर्थियों द्वारा नाम वापिस किए जाने की अंतिम तिथि 03 जून शुक्रवार को तय की गई है। मतदान 10 जून शुक्रवार को सबेरे 9 बजे से शाम 4.30 बजे तक निर्धारित की गई है। मतगणना 10 जून को ही शाम 5 बजे से होगी। राज्यसभा सदस्यों के निर्वाचन हेतु जारी अधिसूचना के अनुसार नाम-निर्देशन पत्र 31 मई तक सबेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक (लोक अवकाश के दिवसों को छोड़कर) छत्तीसगढ़ विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर सचिव छत्तीसगढ़ विधानसभा को प्रस्तुत किए जा सकेंगे। गौरतलब है कि राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए राज्य में कुल 90 विधानसभा सदस्यों में से इंडियन नेशनल कांग्रेस के 71, भारतीय जनता पार्टी के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे.) के 3 तथा बहुजन समाज पार्टी के 2 सदस्यों के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा। मतदान मत्र पत्रों के जरिए होगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031