लखनऊ में गोमतीनगर पुलिस ने स्टेट बैंक की हजतरगंज शाखा के मैनेजर प्रणव द्विवेदी को यौन शोषण के आरोप में गुरुवार को लोहिया पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। यौन शोषण की पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि प्रणव ने पहली पत्नी को तलाक देने की बात कहते हुए उसे मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद वह यौन शोषण करता रहा। असलियत खुलने पर प्रणव के खिलाफ बुधवार को गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
पहली पत्नी परेशान करती है…उसे तलाक दे दूंगा
गोमतीनगर निवासी 26 वर्षीय युवती बैंक कर्मी है। काफी वक्त से उसकी पहचान भोपाल मालवीयनगर निवासी प्रणव से थी। जो मौजूदा वक्त में कठौता झील सूर्या लोक अपार्टमेंट के फ्लैट नम्बर 706 में रहता है। पीड़िता के मुताबिक काम के दौरान ही उसकी पहचान प्रणव से हुई थी। वह कहता था कि पत्नी की हरकतों से उसे दिक्कत झेलनी पड़ती है। वह जल्दी ही पत्नी को तलाक दे देगा। इसके साथ ही प्रणव ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा था जिस पर वह राजी हो गई थी। इसके बाद वह उसका शोषण करने लगा था।
मंदिर में की थी शादी
युवती के मुताबिक वह काफी दिनों से प्रणव पर शादी करने का दबाव बना रही थी। 23 मई को आरोपी युवती को अपने साथ ले गया था। गोमतीनगर में एक मंदिर में उससे शादी कर ली थी। इसके बाद प्रणव ने युवती को घर जाने के लिए कहा था। लेकिन वह प्रणव के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। इस पर प्रणव ने युवती को घर ले जाने से मना करते हुए उसे धमकाया था।
पत्नी संग चाकू लेकर पहुंचा था युवती के घर
पीडि़ता के अनुसार उसने प्रणव की पहली पत्नी को मंदिर में शादी करने की जानकारी दी थी। इस पर आरोपी की पत्नी लखनऊ आ गई थी। 24 मई की रात प्रणव पत्नी के साथ उसके घर पहुंचे थे। यहां दोनों ने उसे पीटा और चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। पीडि़ता के मुताबिक मैनेजर की पत्नी उसे आत्महत्या करने के लिए विवश भी किया था।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031