जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के कार्यालय में आज 27 मई को देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 58 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर भारत देश के इस अभूतपूर्व शख्सियत के योगदान एवं कार्यों को याद किया गया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा ,देवेंद्र मिश्रा,अभिषेक शुक्ला, हिमांशु दीक्षित,चोवाराम साहू, डॉ.श्रवण निषाद,जागेश्वर कुर्रे, घनश्याम वर्मा, कन्हैया यादव, मंसाराम निर्मलकर, सुनीता साहू एवं अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
Add A Comment



















