रायपुर। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला के अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा है कि मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग के जिला अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, जिसके लिए पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को हृदय से साधुवाद देता हूँ। पार्टी ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे यह दायित्व सौंपा है उस पर खरा उतरने का मैं पूरा प्रयत्न करूंगा। दुर्ग जिले के कार्यकर्ता पूरे उत्साह और मेहनत के साथ पार्टी के कामों में विगत कई वर्षों से जुटे हुए हैं ऐसे सभी कार्यकर्ताओं को नमन करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद और स्नेह की अपेक्षा रखता हूं और साथी कार्यकर्ताओं से निवेदन करता हूं कि पार्टी के कामों में जिस प्रकार अब तक आपका सहयोग मिलता रहा है उसी प्रकार पूरी ऊर्जा के साथ आगे भी आप अपना सहयोग प्रदान करेंगे। वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं का सहयोग लेते हुए पार्टी को और भी अधिक मजबूती प्रदान करना हम सभी का सामूहिक लक्ष्य बने और इस लक्ष्यपूर्ति के लिए पुन: सब कटिबद्ध होकर कठिन परिश्रम करें, यही मेरा प्रयास रहेगा। मेरी नियुक्ति से हर्षित कार्यकर्ताओं द्वारा मुझे अनेकानेक बधाई और शुभकामना संदेश प्रेषित किए गए हैं, ऐसे सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को मैं हृदय से वंदन करते हुए धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूँ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31