कई साल पहले हॉलीवुड की एक फिल्म आई थी, जुरासिक पार्क। इस फिल्म ने सफलता के कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले थे। लेकिन, क्या आप जानते हैं, कि जुरासिक पार्क फिल्म निर्माण के पीछे जो वैज्ञानिक प्रेरणास्रोत थे, उनका मानना है कि, धरती पर एक बार फिर से दैत्याकार डायनासोर की वापसी हो सकती है और सबसे दिलचस्प बात ये है, कि उन्होंने दैत्याकार डायनासोर की वापसी का जो साल बताया है, वो ठीक तीन साल ही हमसे दूर है। साल 1993 में आई हॉलीवुड फिल्म जुरासिक पार्क अब तक की सबसे प्रतिष्ठित हॉलीवुड फिल्मों में से एक मानी जाती है और इस फिल्म में एक जीवाश्म की कहानी को दिखाया गया है, कि कैसे एक जीवाश्म फिर से वापसी करते हैं। जुराशिक पार्क फिल्म की कहानी बताती है कि, मध्य अमेरिका के एक द्वीप पर फिर से दैत्याकार जीव लौटते हैं और फिर तबाही मचाना शुरू कर देते हैं। फिल्म में दिखाया जाता है कि, सैकड़ों डायनासोर के अंडे मिले हैं, जिनसे अब नये नये चूजे निकलने वाले होते हैं। वो तो खैर फिल्म थी, लेकिन अगर वास्तव में धरती पर डायनासोर युग की वापसी हो जाए, तो सोचिए क्या होगा? डायनासोर फिल्म काफी ज्यादा प्रसिद्ध हुई थी और उसके बाद इसके कई सीक्वल भी बने। वहीं, डायनासोर फिल्म की आखिरी किस्त ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ 10 जून को रिलीज़ होने वाली है।

शक, डायनासोर फिल्म की कहानियां पूरी तरह से काल्पनिक हैं। लेकिन स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म में डायनासोर के जीवन और उसकी टेक्नोलॉजी पर सलाह देने वाले मशबूर जीवाश्म विज्ञानी ने कहा है, कि वे निकट भविष्य में डायनासोर का पृथ्वी पर लौटना वास्तविक हो सकता है। साल 2015 में एक पैनल डिस्कसन के दौरान मशहूर जीवाश्म वैज्ञानिक डॉ. जैक हॉर्नर ने इस दैत्याकार जीव की धरती पर संभावित वावसी को लेकर सनसनीखेज टिप्पणी की थी। वैज्ञानिक डॉ. जैक हॉर्नर ने दावा किया था कि, इंसान लगातार टेक्नोलॉजी विकसित कर रहे हैं और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के जरिए साल 2025 तक डायनासोर के अस्तित्व को फिर से वापस लाने में कामयाबी मिल सकती है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031