जीजा के साथ अवैध संबंध होने के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और खुद भी कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना चकाई थाना क्षेत्र के दुलमपुर पंचायत अंतर्गत चित्रडीह गांव की है। मृतक स्वाति मुर्मू की शादी पांच वर्ष पूर्व सुबेन मरांडी के साथ हुई थी जिसमें एक चार वर्षीय पुत्र भी है। पति को अक्सर शक होता था कि उसकी पत्नी का जीजा से अवैध संबंध है। इसी क्रम में रविवार की शाम दोनों में कहासुनी हुई। जिसके बाद आक्रोशित होकर सुबेन मरांडी ने अपने ससुराल गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के साथीडीह गांव चला गया। वहां जाने के बाद जब उसने अपनी पत्नी को फोन किया तो उसकी पत्नी का फोन लगातार व्यस्त आ रहा था। जिससे उसका शक और बढ़ गया। वह देर रात घर लौटा और पत्नी के साथ जमकर मारपीट की जिससे स्वाति की मौत हो गई। स्वाति की मौत से घबराए पति ने शव को घर में टांगकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की और खुद भी कीटनाशक दवा खा ली जिससे उसकी स्थिति बिगड़ गई। घटना के बाद घर वालों ने सुबेन मरांडी को एक स्थानीय चिकित्सक के पास इलाज कराया। जिसके उसकी स्थिति ठीक हो गई। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना चकाई पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस गांव पहुंचकर घर में रस्सी के सहारे टांगे स्वाति के शव को उतार। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना को अंजाम देकर भाग रहे सुबेन को पुलिस ने खदेड़कर जबरदाहा गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना पाकर स्वाति के पिता मोहीलाल मरांडी भी बेटी के घर पहुंचे और बेटी के पीट-पीटकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए चकाई थाना में आवेदन दिया है। घटना के बाबत चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले में पिता के लिखित आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31