मंगलवार एक ऐसी खबर आई, जिसने न केवल इंडस्ट्री के लोगों की आंखे नम कर दीं, बल्कि पूरे देश के लोगों को स्तब्ध कर दिया। गायक केके नहीं रहे। इन शब्दों ने आज न जाने कितने लोगों के दिल तोड़ दिए। किसी ने नहीं सोचा था कि लाइव कॉन्सर्ट में ‘हम रहें या न रहें कल’ गाना गाते-गाते यह गायक सच में इस दुनिया को अलविदा कहकर चला जाएगा। इस खबर को पढ़ रहा हर शख्स यही सोच रहा होगा कि लाइव कॉन्सर्ट में ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से उनका पसंदीदा गायक चला गया। आखिर कैसे रहे होंगे वो आखिरी पल, जब गायक इस दुनिया को अलविदा कह रहा था। आइए जानते हैं… कोलकाता के गुरुदास कॉलेज के फेस्ट में परफॉर्म करते वक्त गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ उर्फ केके की तबीयत अचानक बिगडऩे लगी। गायक दर्शकों का मनोरंजन करते वक्त बार-बार अपने साथियों से तबीयत बिगडऩे की बात कह रहे थे। लेकिन दर्शकों के मनोरंजन में कोई कमी न आए, इस वजह से कभी टॉवल से चेहरा पोछते, कभी पानी की बोतल उठाते, तो कभी स्टेज में इधर-उधर टहलते हुए अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी। जब ज्यादा परेशानी होने लगी तब उन्होंने मेकर्स से स्पॉटलाइट बंद करने को कहा। तकरीबन रात 8:30 बजे केके लाइव कॉन्सर्ट खत्म कर होटल लौट गए। हालांकि यहां भी उन्हें आराम नहीं मिला और वह अचानक गिर गए। जिसके बाद लगभग 10:30 उन्हें कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमआरआई) ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। इस दौरान अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
असामान्य मौत का मामला दर्ज
मशहूर गायक केके के निधन के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने असामान्य मौत का मामला दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि केके के चेहरे व सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस आयोजकों और होटल स्टाफ से पूछताछ कर सकती है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031