रायपुर। राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत छत्तीसगढ़ इकाई की बैठक युवा प्रदेश अध्यक्ष राजा निर्मलकर के संयोजन में आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चौधरी(पूर्व विधायक)थे। बैठक में सर्वप्रथम समाज के आराध्य संत गाडगे महराज के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में उपस्थित सामाजिक जनो के मांग पर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश संगठन का पुर्नगठन किया गया। जिसमें विश्राम निर्मलकर बिलासपुर प्रदेश अध्यक्ष, चूड़ामणि निर्मलकर रायपुर प्रदेश महासचिव, सुमन कनौजे भिलाई प्रदेश महिला संयोजक, कांति निर्मलकर दुर्ग सह सयोजक मनोनीत किया गया। बैठक को केसर निर्मलकर, राजा निर्मलकर, सुनील चौधरी,सुरेश निर्मलकर, भीमसेन निर्मलकर गणेश निर्मलकर, भारती सर्वा,रमेश्वर निर्मलकर, सुमन कनौजे, कांशीराम राम रजक,श्रवण निर्मलकर, प्रभुराम बैठा ने सम्बोधित किया। सभी वक्ताओं ने समाज की दिशा और दशा को बदलने और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को समाज कार्य से जोडऩे की बात कही। समाज के आराध्य संत गाडगे महराज के सफाई और शिक्षा पर अमल करने पर जोर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिनेश चौधरी ने कहा कि हमारी बड़ी संख्या होते हुए भी राजनैतिक क्षेत्र में अपेक्षाकृत रूप से पीछे हैं। राजनैतिक पार्टियों द्वारा हमारी अपेक्षा की जाती है। सामाजिक क्षेत्र में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाएं। इसका मूलकारण हम अपनी संगठन शक्ति को ताकत के रूप में प्रदर्शित नहीं कर पाते, हमें जरूरत है समस्त घटक समाजों को राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत के बैनर तले संगठित हों। आज हम खंडित आरक्षण की दंश झेल रहे हैं। देश के सभी राज्यों में हमारे जनप्रतिनिधि हो तो हम अपनी बातें मजबूती से सरकार के पास रख सकते हैं। छत्तीसगढ़ में मेरे बहुत समय बिता हैं, छत्तीसगढ़ से विशेष लगाव होने के कारण मैं यंहा अपनी समाज को अन्य समाजों के मुकाबले अग्रिम विकसित देखना चाहता हूं। कार्यक्रम का सफल संचालन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यालय प्रभारी चूड़ामणि निर्मलकर ने किया आभार प्रदर्शन प्रदेश महासचिव युवा विनय निर्मलकर ने किया। बैठक में आयोजन समिति के राजा निर्मलकर, चूड़ामणि निर्मलकर, दिनेश निर्मलकर विनय निर्मलकर ,रघु निर्मलकर, पोषण निर्मलकर,जिला गरियाबंद से केशर निर्मलकर,अरविंद निर्मलकर ,दौलत निर्मलकर बिलासपुर से प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर निर्मलकर, ईश्ररी कर्ष जगदीश निर्मलकर, पीतरेश उजागर, श्रवण निर्मलकर, ज्ञानसिह निर्मलकर जिला पेंड्रा मरवाही से दुष्यतं, रजक, राजकुमार रजक, विश्वनाथ रजक,रामबहोरिक निर्मलकर, जिला बेमेतरा से ध्रुवनारायण रजक,जिला बालोद से अध्यक्ष भीमसेन निर्मलकर, सुरेश निर्मलकर, , जिला दुर्ग से श्री गणेश निर्मलकर,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल निर्मलकर, विकास निर्मलकर, क्रांति निर्मलकर, भोज निर्मलकर, चन्द्रकला, उषा निर्मलकर, नँदनी निर्मलकर, भारती निर्मलकर, संतोषी निर्मलकर, पाटन से डॉ.धरम निर्मल, राजू निर्मलकर, भिलाई से श्री प्रभुनाथ बैठा जी श्रीमती सुमन कन्नौजे के आदि की गरिमामय उपस्थिति रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31