रायपुर से बस्तर की ओर जाने वाले बेहद व्यस्त नेशनल हाईवे में अब तक कोई ऐसा अच्छा फूड जोन नहीं था, जहां टूरिस्ट थकान दूर कर सकें और हाइजिनिक फूड का सेवन कर तथा चारों ओर फैली प्राकृतिक सुंदरता के वातावरण में कुछ समय बिताकर आगे बढ़ सकें। खाल्हेमुरवेंड में बने लीमदरहा मिडवे रिसार्ट ने यह कमी पूरी कर दी है। यह प्रदेश का पहला सर्व सुविधायुक्त मिडवे रिसार्ट होगा, जहां राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के व्यंजन उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 7 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित अपनी तरह के अनूठे रिसॉर्ट का शनिवार, 4 जून को लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम, केशकाल विधायक संतराम नेताम, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस मौके पर यहां घूमने आए पर्यटकों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी खिंचाने का आग्रह किया तथा सुझाव दिया कि यहां पर गेम जोन भी होता तो बच्चों को घूमने में और भी मजा आता। पर्यटकों के सुझाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही यहां गेम जोन विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ई-रिक्शा में बैठकर लीमदरहा रिसोर्ट का निरीक्षण किया।

जिला प्रशासन कोंडागांव द्वारा बनवाया गया यह रिसार्ट यात्रियों को स्वादिष्ट फूड चेन के साथ ही हाइजिनिक टायलेट युक्त सुंदर काटेज भी रिफ्रेशमेंट के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही यहां स्थानीय लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार भी दिलाया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि इस एनएच से हर दिन 200 बसें और हजारों कारें गुजरती हैं। खाल्हेमुरवेंट रायपुर से 160 किमी और जगदलपुर से 140 किमी है। इस तरह दोनों ओर से आने वाले यात्रियों के लिए सही समय पर सुस्ताने का शानदार मौका उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही बेरोजगार लोगों को रोजगार के बड़े पैमाने पर मौके भी उपलब्ध होगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930