रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के महिला प्रकोष्ठ के छत्तीसगढ़ दुर्ग जिला महासचिव के पद पर ममता चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अंकिता वर्मा की अनुशंसा पर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा की सहमति महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर द्वारा किया गया है। ममता चंद्राकर की नियुक्ति करते हुए चंद्रिका चंद्राकर द्वारा यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के दुर्ग जिला महासचिव बनने पर ममता चंद्राकर को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। साथ ही उनके अन्य शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महिला महासचिव सरिता वर्मा ने भी बधाई दी है। बधाई देने वालों में गीता वर्मा, भारती वर्मा, संध्या वर्मा, नैमीश वर्मा, सुष्मा आडिल, पायल वर्मा, बुलाकी आडिल, कल्याणी आडिल, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930