आठवीं कक्षा के छात्र ने स्कूल से घर आकर फांसी लगा ली। मृतक की शिनाख्त अभिषेक (14) के रूप में हुई है। परिवार ने स्कूल के टीचर पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। दरअसल, स्कूल के एक अन्य छात्र ने आरोप लगाया था कि अभिषेक ने स्कूल की एक महिला टीचर को हॉट बोला है। इस बात पर उसे और परिवार को स्कूल बुलाकर धमकाया गया। जबरन अभिषेक को टीसी काटने की बात की गई। यह भी कहा गया कि इसके बाद उसका दाखिला अब किसी स्कूल में नहीं होगा। इसके बाद छात्र घर पहुंचा और उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों का आरोप है कि टीचर के प्रताडि़त करने की वजह से ही अभिषेक ने फांसी लगाई। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच करवाने की बात कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में अभिषेक परिवार के साथ जौहरीपुर, करावल नगर इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता अशोक कुमार, मां सुनीता, बड़ा भाई विवेक और एक छोटी बहन है। अशोक कुमार प्राइवेट नौकरी करते हैं। अभिषेक पास के एक सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। अशोक ने बताया कि तीन जून को अभिषेक स्कूल से एक कॉल आई। अभिषेक की शिकायत करते हुए टीचर ने परिवार को स्कूल आकर मिलने के लिए कहा। सुबह 9.00 बजे कॉल आई। 10 बजे अभिषेक अपने भाई विवेक के साथ स्कूल पहुंच गया। स्कूल के एक शिक्षक ने विवेक को बताया कि अभिषेक ने स्कूल की महिला शिक्षक के अपशब्द कहते हुए हॉट कहा है। आरोप लगाकर टीचर ने पहले अभिषेक के भाई से माफीनामा लिखवाया। इसके बाद अभिषेक का नाम काटकर उसकी टीसी देने की बात की। टीचर ने यह भी कहा कि नाम कटने के बाद आगे उसका दाखिला भी कहीं नहीं होगा। इसके बाद विवेक और अभिषेक घर आ गए। घर पहुंचकर अभिषेक ने खाना-पीना किया। इसके बाद वह दूसरी मंजिल स्थित अपने कमरे में पहुंचा। कुछ ही देर बाद अभिषेक को चुन्नी के सहारे अलमारी के पाइप से लटका देखा गया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031