बॉलीवुड की दुनिया आम जिंदगी से बहुत अलग होती है। पर्दे पर किरदार को जीते-जीते सितारे खुद को रियल लाइफ का भी हीरो मानने लगते हैं। ऐसे में उनसे कुछ ऐसी चीजें हो जाती है जिससे उनकी निजी जिंदगी बर्बाद होने के कगार पर पहुंच जाती है।
इतना ही नहीं प्रोफेशनल लाइफ पर भी असर पड़ता है। कंट्रोवर्सी और स्कैंडल की कहानियों से बॉलीवुड भरा पड़ा है। आइए हम आपको बताते हैं इसी में से एक स्कैंडल के बारे में। वो स्कैंडल है नौकरानी के साथ शारीरिक संबंध बनाना। बॉलीवुड के तीन ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपनी नौकरानी के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।
आदित्य पंचोली का तो विवादों से गहरा नाता है। उनपर भी नौकरानी के साथ संबंध बनाने का आरोप लग चुका है। एक्ट्रेस पूजा बेदी जो आदित्य पंचोली के साथ लंबे वक्त तक लिव इन में थी उन्होंने इसका खुलासा किया था। अदाकारा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि आदित्य ने उनके घर में काम करने वाली 15 साल की नौकरानी के साथ सेक्स किया था। हालांकि वो रेप नहीं था क्योंकि सबकुछ नौकरानी की मर्जी से हुआ था। हालांकि लड़की नाबालिग थी इसलिए उसे रेप कहा जाएगा। इस बात का जब अदाकारा को पता चला था तो उन्होंने आदित्य के साथ रिश्ता खत्म कर लिया था।
ओम पुरी अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन फिल्मों और उनके जीवन से जुड़ी कहानियों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे। सीनियर एक्टर ओमपुरी का संबंध भी एक मेड के साथ बना था। इसका खुलासा उनकी पत्नी ने खुद किया है। ओमपुरी की पत्नी नंदिता पुरी ने अपनी बुक ठ्ठद्यद्बद्मद्गद्य4 ॥द्गह्म्श: ह्रद्व क्कह्वह्म्द्ब में लिखा था कि ओम पुरी और उनके नौकरानी के बीच शारीरिक संबंध था। उस किताब में लिखा हुआ है कि ओम पुरी उस वक्त 14 साल के थे और मामा के घर पर रहते थे। वहां पर 55 साल की नौकरानी काम करती थी जो उनका काफी ख्याल रखती थी। ओम पुरी को उनसे प्यार हो गया था। एक दिन मामा के घर पर अचानक बत्ती चली गई और नौकरानी ने मौके का फायदा उठाते हुए एक्टर को पकड़ लिया। उस दिन पहली बार ओम पुरी ने शारीरिक संबंध बनाए थे। किताब में लिखा गया है कि एक्टर हमेशा खुद से बड़ी लड़कियों के प्रति आकर्षित होते थे।
शाइनी आहूजा बॉलीवुड के उन एक्टर में शुमार हैं जब उनका करियर पिक पर था और एक स्कैंडल ने उन्हें अर्श से फर्श पर पहुंचा दिया था। साल 2009 में शाइनी आहूजा पर घर में काम करने वाली 18 साल की नौकरानी का रेप करने का आरोप लगा था। गैंगस्टर फेम शाइनी आहूजा का करियर उस वक्त पिक पर था। लेकिन इस कंट्रोवर्सी ने सबकुछ तबाह कर दिया। शाइनी आहूजा रेप के आरोप में जेल में भी बंद रहें। बाद में शाइनी ने बताया कि उन्होंने रेप नहीं किया था बल्कि मेड की मर्जी के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसमें दोनों की मर्जी शामिल थी। लेकिन जेल से निकलने के बाद एक्टर का प्रोफेशनल करियर उपर नहीं उठ पाया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31