सोशल मीडिया पर एक शादी के जयमाला कार्यक्रम का वीडियो धमाल मचा रहा है। वीडियो देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाओगे। अब शादी से ही जुड़ा एक वीडियो फिर सामने आया है, जिसमें दुल्हन का प्रेमी स्टेज पर आता है और बड़ा खेल कर जाता है। वीडियो में आप देखेंगे कि दूल्हे की नजर हटते ही दुल्हन की मांग में उसका प्रेमी सिंदूर भर देता है और उसे भगा ले जाता है। शादी समारोह के दौरान हुआ यह वाक्या इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। अचानक हुई इस घटना से लोग हैरत में पड़ गए। बारातियों ने इस दौरान प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी, हालांकि दुल्हन ने अपने प्रेमी को पीटने से बचाने का हर संभव प्रयास किया। इस वीडियो नें आप देखेंगे की दोनों एक दूसरे को जयमाला पहना चुके होते हैं और सोफे पर बैठे होते हैं। एक-एक करके सारे गेस्ट उनसे मिलने के लिए आते हैं। उन्हीं में से एक दुल्हन का प्रेमी भी होता है। जैसे ही दूल्हा अपनी सालियों से बातचीत में बिजी होता है दुल्हन का प्रेमी उसकी मांग भर देता है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि दुल्हन की शादी एक अधेड़ उम्र के शख्स के साथ हो रही थी। शायद यही वजह है कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो जाती है। हालांकि, वीडियो को देख साफ समझा जा सकता है कि इस वीडियो को सिर्फ और सिर्फ मनोरंजन के उद्देशय से क्रिएट किया गया है। वास्तविकता से इसका कोई लेना देना नहीं है। शादी से जुड़े इस वीडियो को butterfly__mahi नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है।
वरमाला के दौरान दूल्हे की नजर हटते ही दुल्हन की मांग भर गया प्रेमी
Previous Articleबोरवेल में फंसे मासूम को राहुल को बाहर निकालने रोबोट की मदद, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
Next Article मुख्यमंत्री का एक्शन आन दि स्पाट
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















