धरमजयगढ़। अखिल भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज तेईस परगना का बैठक कल मन बहाल पारा धरमजयगढ़ में संपन्न हुआ। बैठक में नरकालो,बायसी, धरमजयगढ़, ओंगना, भण्डारीमुड़ा, अमृतपुर, जमरगी डी,बलपेदा, मिरीगुढ़ा,खम्हार,साजापाली,किंरिया,पखनाकोट,बगबुड़ा,रायमेर,डुमरनारा,घोंचल,भोजपुर,जमरगा,कुमा,चाल्हा,क्रिंधा एवं उदउदा गांव के सैकड़ों सामाजिक जन उपस्थित थे। बैठक में सामाजिक उत्थान पर चर्चा किया गया।साथ ही समाज में व्याप्त कुरितियों को खत्म करने पर जोर दिया गया।एक समाज,एक संगठन,एक नेतृत्व,एक नियम की अवधारणा को सार्थक करने विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिस पर सभी ने सहमति जताई। बैठक में तेईस परगना के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भी चर्चा किया गया।और सर्व सम्मति से गोविंद दास महंत धरमजयगढ़ को अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद सभी ने उन्हें बधाई दी। अध्यक्ष बनने के बाद गोविंद दास महंत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को संगठित कर एकजुटता के साथ आगे बढ़ाने के लिए कार्य करूंगा। उन्होंने आगामी कबीर दास जयंती को अच्छे ढंग से मनाने की बात कही।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930