What's Hot

रायपुर। विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक मनोज खरे के द्वारा विद्युत दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु संभाग स्तर पर विद्युत दुर्घटना से से बचाव एवं सावधानी की कार्यशाला आयोजन हेतु दिये गये निर्देशानुसार नगर वृत्त-एक रायपुर के तत्वावधान में विगत 2 जून को आयोजित किया गया था। ततपश्चात आज 13 जून को डगनिया परिसर स्थित ऑफिसर्स क्लब सभागार में विद्युत सुरक्षा, दुर्घटना से बचाव एवं सावधानियों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अधीक्षण अभियंता एवं मुख्य विद्युत सुरक्षा अधिकारी रायपुर शहर एएन दुबे, अधीक्षण अभियंता नगर वृत्त-एक मनोज वर्मा, अधीक्षण अभियंता नगर वृत्त-दो आरके बंछोर, कार्यपालन यंत्री नगर संभाग पश्चिम सतीश शर्मा, कार्यपालन यंत्री नगर संभाग मध्य व्हीके तिवारी, कार्यपालन यंत्री नगर संभाग दक्षिण विनय चंद्राकर, कार्यपालन यंत्री नगर संभाग पूर्व एन विम्बिसार, कार्यपालन यंत्री नगर निर्माण संभाग एसके चंद्राकर, कार्यपालन यंत्री एसटीएम डीके साहू, एवं नगर वृत्त एक के समस्त सहायक यंत्री, कनिष्ठ यंत्री, एवं तकनीकी कर्मचारियों ने भाग लिया। अधीक्षण अभियंता श्री दूबे द्वारा लाइन में कार्य करते समय डिस्चार्ज राड, की महत्ता की जानकारी दी गई। अधीक्षण अभियंता मनोज वर्मा द्वारा सेफ्टि बेल्ट, हेल्मेट एवं दास्ताने की उपयोग के साथ आकाशवाणी रायपुर में उनके द्वारा विद्युत सुरक्षा के संबंध में दिये गये व्याख्यान की विस्तृत जानकारी कार्यशाला में प्रदान की गई। अधीक्षण अभियंता आरके बंछोर द्वारा भी विद्युत सुरक्षा के संबंध में कार्यानुभव एवं जानकारी साझा किया गया। एवं तीनों संभाग के कार्यपालन यंत्रियों द्वारा विद्युत सुरक्षा एवं बचाव के संबंध में समस्त तकनीकी कर्मचारियों को विद्युत दुर्घटना से बचाव एवं सुरक्षा संबंधी बताये गये सुरक्षा नियमों एवं सावधानियों का पूर्णत: पालन करने की शपथ दिलाई गई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31