विवाह के अगले दिन पति और पत्नी के मंदिर जाने की खबर आपने सुनी होगी। अगर नवविवाहित जोड़े हास्पिटल पहुंचे तो? यह सुनकर थोड़ी हैरानी जरूर होगी। मन में यही विचार आएगा कि कहीं कुछ अनहोनी तो नहीं हुई। यहां मामला दूसरा है। बात हो रही है नागदह निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह की पुत्री एवं ताइक्वांडो की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तथा जयमंगलवा वाहिनी की नारीशक्ति प्रमुख खुशबू कुमारी की। खुशबू अपनी शादी के दूसरे दिन रिसेप्शन से पहले पति को लेकर सदर अस्पताल पहुंच गईं। हाथों में मेहंदी लगे देख चिकित्सक के साथ अस्पताल कर्मी भी चौंक गए। इसके पहले कि सवालों की झड़ी लगती पति और पत्नी ने अपनी इच्छा जाहिर की। दोनों हास्पिटल में रक्तदान के लिए आए थे। खुशबू ने कहा कि शुभ विवाह के बाद अगर शुभकार्य हो जाए तो क्या बुरा है। किसी की जिंदगी बचाने से बेहतर भला और क्या हो सकता है। इसलिए शादी के दूसरे दिन ही हम लोग रक्तदान करने आए हैं। खुशबू अपनी शादी के दूसरे दिन पति को लेकर अस्पताल पहुंचीं। पति और पत्नि दोनों ने सदर अस्पताल ब्लडबैंक को एक-एक यूनिट रक्तदान किया। खुशबू अब तक पांच बार तथा उनके पति रवि रंजन दो बार रक्तदान कर चुके हैं। खुशबू का ब्लड ग्रुप ए पाजिटव है, जो काफी मुश्किल से मिलता है। जबकि रवि का ब्लड ग्रुप ओ पाजिटिव है। जयमंगला वाहिनी से जुड़े सुमित ने बताया कि जयमंगला वाहिनी के हर सदस्य अपने कार्यों के अलावा सबसे बड़ी मुहित रक्तदान, महादान चलाते हैं। इसी का असर है कि जब लोग शादी के बाद घूमने के लिए अगल-अलग प्रदेश जाते हैं तो वहीं, वाहिनी परिवार की नारी प्रमुख खुशबू शादी के वाद अपने पति के साथ रक्तदान करने आईं। यह पूरे समाज के लिए बड़ा संदेश है। बताते चलें कि खुशबू की शादी सहजानंदनगर के रविरंजन से हुई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031