4 बच्चों की मां पड़ोसी युवक को दिल दे बैठी और इन दोनों नजदीकियां बढ़ती गई और एक दिन पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसको लेकर परिवार में काफी हंगामा मच गया। और पति ने जब इसका विरोध किया तो महिला ने फिनायल पी लिया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है। पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाली चार बच्चों की मां के अपने पड़ोस में रहने वाले युवक से नाजायज संबंध बन गए थे। शुक्रवार को महिला के पति ने उसे पड़ोसी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा लिया था, जिसके बाद घर में जमकर हंगामा हुआ। हंगामा बढऩे के बाद दोनों पक्ष नंदग्राम थाने पहुंच गए। थाने में काउंसिलिंग के बाद महिला परिवार के साथ चली गई। वहीं, पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। अगले दिन महिला फिर थाने पहुंची और पुलिस से स्पष्ट कह दिया कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी, मगर पुलिस द्वारा दोबारा बुलाने पर प्रेमी थाने में नहीं पहुंचा। इसके बाद सोमवार को महिला ने फिनायल पी लिया। पुलिस का कहना है कि महिला की तबीयत अब ठीक है। उसकी काउंसिलिंग कराई जा रही है।
पड़ोसी युवक को दिल दे बैठी 4 बच्चों की मां, पति के विरोध पर पी गई फिनायल
Previous Articleप्रेमी-प्रेमिका के साथ हुआ शर्मसार कर देने वाला बर्ताव, वीडियो वायरल के बाद 4 गिरफ्तार
Next Article स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोग आगे आएं: सुश्री उइके
Related Posts
Add A Comment


















