देश की राजधानी दिल्ली के आली गांव में एक कॉरपोरेट कंपनी की मैनेजर के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त महिला ने अपने जेठ पर ही बलात्कार करने का इल्जाम लगाया है। पीडि़ता ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताडि़त करते थे। यह बात पीडि़ता ने अपने मायके में बता दी थी। इससे बौखलाए पीडि़ता के जेठ ने उसके साथ मारपीट की और बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर सरिता विहार थाना पुलिस ने रेप सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि पीडि़ता अपने पति संग आली गांव में रहती है। उसकी शादी बीते साल हुई है। उसका पति एक प्राइवेट सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर है, जबकि वह खुद एक कॉरपोरेट कंपनी में मैनेजर है। पीडि़ता ने बताया कि शादी के कई महीने बाद भी उनके अपने पति के साथ कभी शारीरिक संबंध नहीं बने। उन्होंने यह बात अपनी सास, जेठानी और अपने मायके में मां को बताई थी। पीडि़ता की मां ने अपनी बेटी के साथ दामाद के इस बर्ताव की शिकायत जब उसकी सास व जेठानी से की तो उसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर महिला को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। पीडि़ता ने आरोप लगाते हुए बताया है कि एक दिन उनकी सास व जेठ उनके कमरे में आ गए और उनसे झगड़ा करने लगे। सास ने उनके जेठ को उनके कमरे में छोड़कर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और जेठ से पीडि़ता के साथ बलात्कार करने के लिए कहा। जेठ ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031