What's Hot

लगातार तीन दिनों तक प्रदेश स्तरीय भाजपा नेता नागपुरा पहुंचकर जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं को देंगे प्रशिक्षण

दुर्ग। राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रत्येक जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाना है। जिला भाजपा जितेंद्र वर्मा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार में दुर्ग में 17 से 19 जून को जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया है, इस प्रशिक्षण वर्ग में संपूर्ण जिला कार्यकारिणी के साथ मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल कोषाध्यक्ष एवं मंडल के दो प्रमुख कार्यकर्ता अपेक्षित रखे गए हैं।

तीन दिनों का यह प्रशिक्षण वर्ग पार्श्वतीर्थ नगपुरा स्थित दुग्गड भवन में आयोजित किया गया है। तीन दिनों के प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश के अनेकों दिग्गज नेता आकर जिला व मंडल के अपेक्षित पदाधिकारियों को अलग-अलग विषयों में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, रीति नीति और सिद्धांतों को लेकर अनेकों विषयों पर मार्गदर्शन किया जाएगा, जिसमें उदघाटन और समापन सत्र को छोड़कर कुल 15 सत्र होंगे, इन सत्रों में भारत की मुख्य विचारधाराएं और भाजपा की विचारधारा, व्यक्तित्व विकास, भाजपा की कार्य पद्धति और संगठन संरचना में कार्यकर्ताओं की भूमिका, भाजपा का इतिहास एवं विकास, भारत और वैश्विक परिदृश्य, आत्मनिर्भर भारत, सोशल मीडिया की समझ भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य, केंद्र सरकार की विकास योजनाएं एवं छत्तीसगढ़ राज्य, बदली हुई परिस्थितियों में भाजपा का दायित्व जैसे अनेकों विषय वक्ताओं द्वारा रखे जाएंगे।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि 3 दिनों के प्रशिक्षण वर्ग के व्यवस्थित संचालन के लिए एक संचालन समिति बनाई गई है जिसमें प्रमुख कार्यकर्ताओं को वर्ग की व्यवस्था संबंधी उत्तरदायित्व सौंपा गया है, इस संचालन समिति की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग में की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश और मार्गदर्शन प्रदान किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31