सोशल मीडिया पर अकसर अजीबो-गरीब चिजें देखनें को मिल जाती है। नौकरी छोडऩे के लिए क्या चाहिए। दूसरी नौकरी? लेकिन इसके साथ एक अच्छा इस्तीफा भी चाहिए। वैसे तो त्यागपत्र लिखने का सबका अपना तरीका होता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसे रेजिग्नेशन लेटर की फोटो वायरल हो रही है, जिसे पढ़कर आप कहेंगे कि ‘सच्चा त्यागपत्र’ ऐसा ही होता है। लोग जब इस्तीफा देते हैं तो अपने अंदाज में इसका मैटर तैयार करते हैं। इसमें कम से कम लोग अपने बॉस या कंपनी को धन्यवाद देते हैं। अपना अनुभव भी शेयर करते हैं। कई बार इस्तीफा देने की वजह भी बताई जा रही है। लेकिन इस लेटर में केवल डियर सर के बाद ‘बाय-बाय सर’ ही लिखा गया है। ट्विटर पर कावेरी नाम की यूजर ने इस लेटर की तस्वीर शेयर की।

यह तस्वीर ट्विटर यूजर Kaveri ने शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, प्यारा और छोटा। फिर क्या… इस्तीफे की फोटो देखकर यूजर्स हैरान हो गए। क्योंकि उन्होंने त्यागपत्र तो बहुत देखे थे लेकिन इतना छोटा और सरल रेजिग्नेशन लेटर शायद ही पहले देखा था। तभी तो तस्वीर इंटरनेट पर शेयर की जा रही है और लोग इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। दरअसल, कर्मचारी जब इस्तीफा देते हैं तो उसमें नौकरी छोडऩे की वजह और अपने काम से जुड़ा अनुभव के बारे में लिखते हैं। पर इस वायरल त्यागपत्र में कर्मचारी ने सिर्फ मुद्दे की बात लिखी है। मतलब, उसने केवल लिखा- बाय, बाय सर! अब इन तीन शब्दों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वर्कर क्या कहना चाह रहा है। इस रेजिग्नेशन लेटर को पढ़कर सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दीं। लोगों ने अपने-अपने अनुभव भी साझा किए। सुभाष नाम के यूजर ने लिखा, मेरे ऑफिस में भी ऐसा ही हुआ। एक शख्स ने लिखा, आई ऐम रिजाइन। इसके बाद नीचे साइन करके निकल गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31