शासन से की अपील, शीघ्र ही शिक्षकों की कमी हो दूर

अमलेश्वर। सोलह जून से सभी स्कूलो में नये शिक्षण सत्र का आगाज हो गया हैं, शाला प्रवेश उत्सव मनाने के साथ ही शांत भवन मे अब बच्चो की किलकारियाँ गुंजने लगा हैं। नवीन सत्र प्रारंभ होते ही अधिकांशत: बच्चे खुशी खुशी अपने अपने स्कूल पहुंच रहे हैं। लेकिन अमलेशवर हायर सेकेंडरी स्कूल की तो बात ही अलग हैं,यहाँ पिछले दो वर्षो से शिक्षकों की भारी कमी हैं जिसके कारण से बच्चों की पढ़ाई सुव्यवस्थित ढंग से नहीं हो पा रहा हैं, जिससे बच्चों के साथ ही उनके पालकों में भविष्य को लेकर चिंता की लकीर स्पष्ट दिखाई दे रहा हैं। पिछले सत्र से हिन्दी, संस्कृत, और जीव विज्ञान जैसे विषय की शिक्षक न होने के कारण से इन महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई न के बराबर ही हुआ है, इस बीच स्कूल की सभी समस्याओं को उच्च अधिकारियों सहित शासन प्रशासन को भी बीच बीच में अवगत कराया जा रहा था, फिर भी मांग आज तक पूरा ही नहीं हो पाया हैं, बावजूद यहां के शिक्षकों व बच्चों के अथक प्रयासों से पिछले सत्र 10 वीं 12 वीं की रिजल्ट बहुत ही अच्छा संतोष जनक रहा हैं। इसी के साथ ही यहाँ नियमित सफाई कर्मचारी व चपरासी न होने के कारण से विद्यालय प्रबंधन समिति को भी आर्थिक दिक्कतो का सामना करना पड़ता हैं। पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था छ .ग .पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष व विद्यालय प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य डाँ. अश्वनी साहू ने शासन प्रशासन से मांग किये हैं कि अमलेश्वर हायर सेकेंडरी स्कूल में सभी शिक्षकों व स्टाफ की कमी को पूरा करते हुये विद्यालय की सभी भौतिक संसाधनों की कमी को शीघ्र पूरा किया जाये जिससे सभी बच्चो का पढ़ाई सुचारु रूप से व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके तभी यह नारा सकार होगा।
गढबो नवा छत्तीसगढ़
चूंकि आमलेश्वर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभा क्षेत्र का एक प्रमुख गाँव हैं जो अभी-अभी ग्राम पंचायत से अलग होकर नगर पंचायत बना हैं, जिसके कारण से भी लोगों को भी मुख्यमंत्री से बहुत ही ज्यादा अपेक्षा भी स्वाभाविक रूप से बन ही जाता हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031