गरियाबंद में नव संकल्प शिविर संपन्न

राजिम। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित नव संकल्प शिविर ऑक्शन हाल गरियाबंद में संपन्न हुआ।जिसमें अभनपुर व कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, राजिम विधायक अमितेश शुक्ला, संगठन प्रभारी अम्बिका मरकाम,जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू,जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी लक्ष्मी साहू, प्रदेशआदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष जनक राम ध्रुव,जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने कार्यकर्ताओं पर जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता होना गर्व की बात है।इनके कार्य में सहभागिता होना सौभाग्य है। कांग्रेस की रीति नीति गांधी नेहरू के सिद्धांतों पर चलती हैं।
प्रथम पंचायत मंत्री व स्थानीय विधायक अमितेश शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार और सिद्धान्तों को लेकर चलती हैं।स्वतन्त्रता आंदोलन में गांधी जी के सत्य अहिंसा और पार्टी के प्रति कर्मस्ठता से काम करने का जो सन्देश दिया,उस विचार ,सिद्धान्तों को लेकर चलने की आवश्यकता है।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जिला पदाधिकारीयो को नए बदलाव के साथ मुखर होकर व भाजपा को मुहं तोड़ जवाब देने का आव्हान किया। संगठन की मजबूती लाने सभी युवा कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओ ज्यादा से ज्यादा प्रचारित करें।
जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू ने मंच को सम्बोधित करते हुए ,कांग्रेस कार्यकर्ताओ को बिना किसी मदभेद या गुटबाजी के सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित होकर संगठन को मजबूत करने और छत्तीसगढ़ सरकार के किसान, मजदूर, छात्रों, कर्मचारियों के लिए जो योजनाओ और नरवा, गरवा,धुरवा ,बाड़ी के विषय में आप जनो तक योजनाओ के लाभ को बताए। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ देकर उनके हाथ को मजबूत करनी है। सभी कार्यकर्ताओं को आज से हो छत्तीसगढ़ और केंद्र में सरकार बनाने के लिए जुट जाना है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख नेताओं ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गाइड लाइन पर विशेष चर्चा की, संगठन, सत्ता,पदयात्रा, कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो पद यात्रा और केंद्र सरकार के विफलता जैसे विषयों पर विचार रखें। नव संकल्प शिविर में जिला, ब्लॉक, महिला कांग्रेस एन एस यू आई, सेवादल,जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पंचायत, पार्षद, सरपंच, सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित नरेन्द्र देवांग
हफीज खान,भूपेंद्र मांझी, ललिता यादव, भोळा जगत,धनेश्वरी नेताम,चन्द्रहास साहू,केशु सिन्हा,मक्कू दीक्षित, भागीरथी सिन्हा, आनंद मतवाले, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031